{"_id":"5d3b3c8f8ebc3e6ccf65415a","slug":"delhi-police-arrested-seven-accused-of-fraud","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने मामा-भांजा समेत सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने मामा-भांजा समेत सात आरोपी गिरफ्तार
Fri, 26 Jul 2019 11:16 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने ठगी के आरोपी गिरफ्तार किए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट पुलिस ने कॉल सेंटर चलाकर लोगों को एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी के आरोप में मामा-भांजा समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कॉल सेंटर में काम करने वाली चार युवतियां भी शामिल हैं।
आरोपी समाचार पत्र में विज्ञापन देकर ठगी को अंजाम देता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने करीब हजार लोगों से करीब ढाई करोड़ रुपये की ठगी की है।
एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि लखनऊ निवासी रजत वर्मा ने 14 जुलाई को आईजीआई थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि 5 जुलाई को उसने एक अखबार में नौकरी का विज्ञापन देखा।
विज्ञापन
उसने विज्ञापन पर दिए नंबर पर संपर्क किया। प्रीति वर्मा नाम की युवती से बात हुई। युवती ने उसे एयरपोर्ट पर 40 हजार रुपये वेतनमान पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

उसके बाद युवती ने उसे रजिस्ट्रेशन करने के लिए बैंक अकाउंट में 15 सौ रुपये, एयरपोर्ट अॅथारिटी से एग्रीमेंट के एवज में 14 हजार और इंश्योरेंस के लिए 35 हजार रुपये अकाउंट में डालने के लिए कहा।
शक होने पर शिकायतकर्ता आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचकर एयरपोर्ट अॅथारिटी के अधिकारियों से विज्ञापन के बारे में जानकारी हासिल की। जिसमें पता चला कि एयरपोर्ट आर्थिरिटी ने नौकरी संबंधी कोई भी विज्ञापन नहीं निकाला है।
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के फोन नंबर और बैंक अकाउंट की तकनीकी जांच कर लाजवंती गार्डन निवासी चंद्रशेखर व उसके भांजे दिल्ली कैंट निवासी जीतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
उनके निशानदेही पर पुलिस ने कॉल सेंटर में काम करने वाली चार युवतियां समेत पांच को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 2.92 लाख रुपये, लैपटॉप, रजिस्टर, एटीएम और 8 मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर गैंग का सरगना है।