{"_id":"5c519639bdec2211d240b865","slug":"delhi-police-arrested-sanjay-sachdev-owner-ngo-love-commando","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'लव कमांडो' के संचालक का काला सच आया सामने, जोड़ों के साथ करता था 'गंदा काम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लव कमांडो' के संचालक का काला सच आया सामने, जोड़ों के साथ करता था 'गंदा काम'
Wed, 30 Jan 2019 05:49 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Jan 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
'लव कमांडो' का संचालक संजय सचदेव गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
लोकप्रिय गैर-सरकारी संगठन ‘‘लव कमांडो’’ का संचालन करने वाले संजय सचदेव को जोड़ों को बंधक बनाने, उन्हें डराने-धमकाने और उनसे जबरन पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह एनजीओ ऐसे जोड़ों को मिलाने में मदद देता है जिनके अभिभावक उनके संबंधों के खिलाफ हैं।
सचदेव को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले एक महिला ने सचदेव के खिलाफ बंधक बनाने, डराने-धमकाने और जबरन पैसे ऐंठने की शिकायत दिल्ली महिला आयोग से की थी। शिकायत मिलने के बाद आयोग ने पहाड़गंज थाने से संपर्क किया और एक मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने महिला, उसके मित्र और तीन अन्य जोड़ों के बयान दर्ज किए जो संगठन के साथ रह रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जोड़ों ने आरोप लगाया कि उनके अहम कागजात ले लिए गए और सचदेव ने उन्हें परेशान किया व उनसे दुर्व्यवहार किया।

Trending Videos
उन्होंने दावा किया कि सचदेव उनके सामने ही शराब पीता और यहां तक कि अपना कुत्ता उन पर छोड़ देता। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह मामला तब सामने आया जब आयोग की एक टीम ने एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय गृह की जांच की।