फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrested rich man on charges of replika theft in pataudi

पूर्व आईजी का करोड़पति बेटा चोरी के आरोप में हुआ अरेस्ट

Sat, 14 Jul 2018 11:16 PM IST
ब्यूरो ,अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो ,अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
delhi police arrested rich man on charges of replika theft in pataudi
theft

ब्रिटेन के म्यूजियम से भारत लाई गई 1.6 मिलियन वर्ष पुराने अस्त्र की ओल्डवॉई हैंडेक्स रेपलिका (प्रतिकृति) की चोरी के आरोप में कोस्ट गार्ड में आईजी के पद से सेवानिवृत्त एमएस रात्रा के बेटे उदय रात्रा (55) को गिरफ्तार किया है। सीआईएसएफ की टीम को करीब 20 दिन तलाश के बाद आरोपी की सूचना मिली तो उसने शुक्रवार को साउथ एवेन्यु थाना पुलिस की मदद ली। पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम के पटौदी स्थित मऊ गांव से दबोचकर रेपलिका बरामद कर ली। उदय के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में पहले भी मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि 24 जून को नेशनल म्यूजियम से 1.6 मिलियन वर्ष पुरानी प्रतिकृति चोरी हो गई थी। इसे 2014 में ब्रिटिश म्यूजियम से भारत लाया गया था। म्यूजियम की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ अधिकारियों ने अपने स्तर पर छानबीन की तो चोरी की एक सीसीटीवी फुटेज मिली। उसमें एक व्यक्ति रेपलिका चुराता दिखा।
विज्ञापन


उसी तारीख व समय की रजिस्टर में एंट्री जांची गई तो आरोपी के नाम का पता चला। उसने अपना पता पटौदी लिखा था। सीआईएसएफ की  टीम वहां गई, लेकिन आरोपी तक नहीं पहुंच गई। इसके बाद शुक्रवार को म्यूजियम के अधिकारियों ने साउथ एवेन्यू थाना पुलिस को चोरी की शिकायत दी। पुलिस ने फुटेज की जांच के बाद आरोपी की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदय रात्रा नई दिल्ली जिले में पहले भी एक मामले में गिरफ्तार हो चुका था। रात को ही गुरुग्राम स्थित पटौदी के मऊ गांव गई एक टीम ने उसे नशे में धुत्त हालत में दबोच लिया। उसके पास से रेपलिका बरामद हो गई। आरोपी ने दावा किया कि उसने बच्चों को दिखाने के लिए रेपलिका चोरी की थी। शनिवार को कोर्ट में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया। यह1985 से 2005 तक इंग्लैंड में रहा है, लेकिन किसी वजह से उसे डिपोर्ट कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed