{"_id":"65a5135fd9991695cb09608d","slug":"delhi-police-arrested-nine-accused-who-sent-people-to-europe-through-dunki-marg-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'डंकी' मार्ग से लोगों को भेजते थे यूरोप, पुलिस ने नौ लोगों को दबोचा; चार बांग्लादेशी भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'डंकी' मार्ग से लोगों को भेजते थे यूरोप, पुलिस ने नौ लोगों को दबोचा; चार बांग्लादेशी भी शामिल
Mon, 15 Jan 2024 04:43 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 15 Jan 2024 04:43 PM IST
सार
दिल्ली में पुलिस ने डंकी रूट से लोगों को विदेश भेजने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार आरोपी बांग्लादेशी है। पकड़े गए आरोपी एक यात्री से 15 लाख रुपये भी वसूल करते थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया। यह समूह लोगों के अवैध डाक्यूमेंट बनाकर उन्हें यूरोपीय देशों में भेजता था। पुलिस ने इस मामले में चार बांग्लादेशी नागरिक समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी वर्क परमिट बनवा रखा था। वह सभी को डंकी रूट से यात्रियों को विदेश भेजने का काम करते थे, जिसके लिए प्रत्येक यात्री 15 लाख रुपये वसूलते थे।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अचिन गर्ग के अनुसार, रैकेट का भंडाफोड़ करने की कड़ी चार जनवरी को बांग्लादेशी नागरिकों मोहम्मद अनवर काजी (22) और मोहम्मद खोलिलुर रहमान (22) की गिरफ्तारी के साथ शुरू हुई। काजी और रहमान की गिरफ्तारी के बाद अली अकबर, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद मुदस्सिर खान, बरेंद्र आर्य, धीरज बिश्नोई, गौरव गुलाठी और मोहम्मद यूनुस को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि अली अकबर और यूनुस खान भी बांग्लादेशी नागरिक हैं और वे दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे थे। 'डंकी' मार्ग विदेश जाने का एक अवैध रास्ता है। इसका उपयोग देशों में अनधिकृत प्रवेश के लिए किया जाता है।
विज्ञापन