{"_id":"59ac22344f1c1bf4278b5015","slug":"delhi-police-arrested-main-accused-of-double-murder-from-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बुजुर्ग दंपति की हत्या का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, जेवर-कैश बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में बुजुर्ग दंपति की हत्या का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, जेवर-कैश बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
arresting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नगर थाना पुलिस ने बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में फरार अटेंडेंट दिनेश को आरा बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे आरा की अदालत में पेशकर ट्रांजिट रिमाड पर सोमवार को दिल्ली लेकर आ रही है। पुलिस ने उसके पास से लूटपाट का सामान बरामद कर लिया है। जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अशोक विहार पॉकेट डी ब्लॉक में रहने वाले रामलाल भूटानी और उनकी पत्नी कौशल भूटानी की शनिवार को उनके घर में हत्या कर दी गयी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रामलाल भूटानी हृदय रोग से ग्रस्त थे। वह चल फिर नहीं सकते थे। इसलिए उन लोगों ने दो अटेंडेंट दुलाल सरकार और दिनेश को रखा था। दोनों उनकी देखभाल करते थे।
विज्ञापन
घटना के बाद दुलाल सरकार पुलिस को मौके पर मिल गया जबकि दिनेश फरार था। उसकी ड्यूटी रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक की थी। दिनेश को प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए 27 अगस्त को काम कर रखा गया था। पुलिस ने प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए जहांगीरपुरी स्थित दिनेश के घर का पता लिया और पुलिस की टीम ने वहां छापा मारा। जहां से दिनेश फरार हो चुका था।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला कि दिनेश जुआ खेलता है। पुलिस ने उसके साथ जुआ खेलने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम दशहरी है।
वह श्रमजीवी से बिहार के लिए रवाना हो गया है। पुलिस की एक टीम को तुरंत उसके घर के लिए रवाना कर दिया। पुलिस की टीम ने दिनेश को उसके मामा के घर से दबोच लिया। उसके साथ एक महिला भी थी।
आरोपी के परिवार में उसके माता-पिता और पत्नी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके पास से आठ हजार रुपये और लाखों के गहने मिले हैं। जिले के पुलिस अधिकारी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सोमवार को दिल्ली आने के बाद पुलिस इसके बारे में खुलासा करेगी।