फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested gangster Rakesh

Delhi: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर राकेश, 50 हजार का इनाम था घोषित; पानीपत में की थी दो लोगों की हत्या

Tue, 09 May 2023 10:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 09 May 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police arrested gangster Rakesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पानीपत में सरपंच के भाई समेत दो लोगों की मुंह मे गोली मारकर हत्या करने वाले गैंगस्टर राकेश को गिरफ्ता किया है। हरियाणा पुलिस ने उसपर 50,000 का इनाम रखा था।

विज्ञापन


नंदू गैंग का नेटवर्क तोड़ने में भी लगी दिल्ली पुलिस
द्वारका जिला पुलिस नंदू गैंग का नेटवर्क तोड़ने में जुटी है। बीते सप्ताह 300 पुलिस वालों ने दिल्ली-एनसीआर में 23 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी सुबह से छावला बाबा हरिदास नगर नजफगढ़ झज्जर और सोनीपत में छापेमारी की गई। जहां से भारी मात्रा में कैश और हथियार बरामद हुए। मटियाला में बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या में कपिल सांगवान और नंदू गैंग का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका जिला पुलिस ने आज छापेमारी और तलाशी के दौरान बरामदगी के आधार पर शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के तहत विभिन्न अपराधों के लिए 20 लोगों को हिरासत में लिया और छह अन्य को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक बुलेटप्रूफ कार, सात राउंड के साथ तीन पिस्तौल, 22.4 ग्राम हेरोइन, 73 ग्राम एम्फेटामाइन और 20 लाख रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि द्वारका पुलिस ने विदेश में बैठे बदमाशों और उनके साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की। सोनीपत और झज्जर समेत दिल्ली में कुछ जगहों पर छापेमारी की गई है। दिल्ली से एक जगह से करीब 20 लाख की बरामदगी हुई, इसके अलावा हरियाणा के झज्जर व अन्य जगहों से हथियार बरामद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed