फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested four accused from Rajasthan in the robbery case of Rs 26 lakh

दिल्ली में 26 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी: रेकी करने वाले युवक समेत चार को दबोचा, एक की तलाश; 18 लाख बरामद

Thu, 19 Jun 2025 05:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Jun 2025 05:17 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई रकम में से 18 लाख रुपये बरामद कर लिए है। पुलिस पांचवें आरोपी कमलेश की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Delhi Police arrested four accused from Rajasthan in the robbery case of Rs 26 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

चांदनी चौक के कूचा घासीराम इलाके में 31 मई को कारोबारी के यहां हुई 26 लाख की लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने लूट के मामले में राजस्थान से चार आरोपी राजमल उर्फ राजू (44), मोतीलाल (26), कैलाश (22) और मुकेश (24) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

मुकेश की रेकी आधार पर ही लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई रकम में से 18 लाख रुपये बरामद कर लिए है। पुलिस पांचवें आरोपी कमलेश की तलाश में दबिश दे रही है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 31 मई दोपहर तीन बजे दो बदमाश कूचा घासीराम में कारोबारी के दफ्तर में घुस गए। बदमाशों ने कारोबारी के दो कर्मचारी हार्दिक भाई व हरीश भाई को बंधक बनाया। उनके हाथ-पैर को पीले टेप से बांध दिया गया। बाद में अलमारी में रखे रुपयों से भरे एक काले रंग के बैग को लेकर बदमाश भाग गए। दोनों कर्मचारियों ने मालिक के अलावा पुलिस को कॉल की। शुरुआत में 30 लाख रुपये होने की बात बताई गई। इस बीच कंपनी के मालिक भरत ने बताया कि रकम 30 लाख नहीं 26 लाख रुपये थे। लाहौरी गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से जयपुर तक खंगाले गए सीसीटीवी कैमरे तब मिला सुराग
पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि दो बदमाश वारदात को अंजाम देकर सीधे लालकिला पहुंचे। यहां उनके दो अन्य साथी उनका इंतजार कर रहे थे। यहां से चारों एक ई-रिक्शा में सवार होकर पहाड़गंज के होटल पहुंचे। यहां से सभी एक ऑटो में सवार होकर धौलाकुआं पहुंचे। धौलाकुआं से आरोपी राजस्थान रोडवेज की बस में सवार हुए। बाद में आरोपी जयपुर के बस स्टैंड पर उतरे। यहां से चारों ने एक टैक्सी ली और निकल गए। पुलिस ने टैक्सी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की तलाश की। टैक्सी चालक उनको मिल गया। उसने एक आरोपी के घर का पता पुलिस को बता दिया।

विज्ञापन

टैक्सी चालक के इनपुट से बदमाशों को पकड़ा
टैक्सी चालक से इनपुट मिलने के बाद टीम ढेलाणा, आमेट, राजस्थान पहुंची। यहां कैलाश के घर से उसे दबोच लिया गया। आरोपी के पास से एक लाख रुपये बरामद हो गए। उसने बताया कि कमलेश, मोतीलाल, राजमल उर्फ राजू और मुकेश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया गया। बाद में राजस्थान पहुंचकर रकम बांट ली गई। कैलाश की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मोतीलाल, राजमल उर्फ राजू और मुकेश को राजस्थान से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चोरों के पास से कुल 18 लाख रुपये बरामद कर लिए। पांचवां आरोपी कमलेश बाकी रकम के साथ भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

आरोपी मुकेश ने की रेकी, उसी बिल्डिंग में करता है काम
पुलिस की पूछताछ में मुकेश ने बताया कि उसकी सूचना पर ही लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिस इमारत में लूटपाट हुई उसी इमारत के दूसरे दफ्तर में वह काम करता है। उसने वारदात के लिए रेकी की। बाद में अपने साथियों को लूटपाट के लिए तैयार किया। कमलेश और कैलाश ने वारदात को अंजाम दिया। इनके सपोर्ट के लिए मोतीलाल और राजमल लालकिला के पास मौजूद रहे। वारदात के बाद चारों राजस्थान लौट आए। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी 27 मई को दिल्ली के पहाड़गंज पहुंचे। यहां यह अलग-अलग होटल में रुके और रेकी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed