फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested accused four year old child murder case

लिवइन पार्टनर के प्यार में मां ने कत्ल करवा दिया बेटा, ऐसे सामने आई ये खौफनाक सच्चाई

Sun, 02 Jun 2019 02:38 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Jun 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police arrested accused four year old child murder case
फाइल फोटो
देश की राजधानी दिल्ली में सहमति संबंध में रह रही महिला के चार साल के बेटे की हत्या के मामले में उसके साथी को बिंदापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला को भी हत्या में मदद करने पर गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्चे को बोझ समझता था। छुटकारा पाने के लिए उसने बच्चे की दीवार पर सिर मारकर हत्या कर दी। पड़ोसियों को शक न हो, इसलिए आरोपी ने बच्चे की मौत सीढ़ियों से गिरकर होने की कहानी रची। शक होने पर एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया और छानबीन के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल को एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया कि ओम विहार निवासी एक व्यक्ति ने अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो संबंधित घर पर ताला लगा था। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि यहां रविकर अपनी लिव इन पार्टनर कोमल व चार साल के बेटे सक्षम (4) के साथ रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अप्रैल की रात रविकर ने पड़ोसियों को बताया कि तीन-चार दिन पहले उसका बेटा सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी। 23 अप्रैल की रात अचानक उसके बेटे की मौत हो गई। उसने पड़ोसियों की मदद से बच्चे के शव को वजीराबाद में दफनाया और उसके बाद फरार हो गया। 

सीढ़ियों से गिरकर बच्चे की मौत की कहानी पर शक हुआ तो पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि कोमल की शादी 2013 में हुई थी। वह 2018 में अपने पति को छोड़कर रविकर के साथ लिवइन में रहने लगी।

पुलिस ने एसडीएम की अनुमति लेकर बच्चे के शव को कब्र से निकाला और 7 मई को पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद से पुलिस लगातार रविकर और कोमल की तलाश कर रही थी। 

31 मई को पुलिस को उनके ओम विहार स्थित घर में आने की जानकारी मिली। दोनों को वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में रविकर ने बताया कि वह सक्षम को पसंद नहीं करता था। उससे छुटकारा पाने के लिए उसने 23 अप्रैल की रात बच्चे के सिर को दीवार में मार दिया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने एसडीएम की अनुमति लेकर बच्चे के शव को कब्र से निकाला और 7 मई को पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद से पुलिस लगातार रविकर और कोमल की तलाश कर रही थी। 

31 मई को पुलिस को उनके ओम विहार स्थित घर में आने की जानकारी मिली। दोनों को वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में रविकर ने बताया कि वह सक्षम को पसंद नहीं करता था। उससे छुटकारा पाने के लिए उसने 23 अप्रैल की रात बच्चे के सिर को दीवार में मार दिया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed