फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested a total of five terrorists from different states

आतंकी साजिश नाकाम: दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी, पांच आतंकियों को किया गिरफ्तार; IED बनाने की सामग्री बरामद

Thu, 11 Sep 2025 08:34 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 11 Sep 2025 08:34 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अखिल भारतीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान असरार दानिश, सूफियान अबुबकर खान, आफताब अंसारी, हुजैफा यमन और कामरान कुरैशी के रूप में हुई है। इनके पास से भारी मात्रा में आईईडी बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं। इनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Delhi Police arrested a total of five terrorists from different states
पुलिस की गिरफ्त में आतंकी - फोटो : ani
loader

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने आईएस मॉड्यूल के दो और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने पांच राज्यों महाराष्ट्र (थाने), मध्यप्रदेश(राजगढ़), झारखंड(रांची), कर्नाटक(बैंगलुरू) और तेलंगाना (निजामबाद) में वहां की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अब तक कुल पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार कर लिए हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये दुश्मन देश पाकिस्तान हैंडलर बेस्ड पेन इंडिया टेरर मॉड्यूल है। ये पूरे देश में त्यौहारों से पहले बम धमाके व टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे। ये आईएस के इस मॉड्यूल को एक एनजीओ व कंपनी की तरह चला रहे थे, ताकि किसी को संदेह न हो। मॉड्यूल का सरगना दानिश, सीईओ, गजवा और प्रोफेसर जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता था।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(एडिशन सीपी) प्रमोद कुशवाह ने बताया कि महाराष्ट, झारखंड, तेलंगाना और कर्नाटक की टीमों के साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन किया गया था। स्पेशल सेल ने बताया कि दिल्ली से 2, झारखंड से 1 और तेलंगाना और मध्य प्रदेश से 1-1 आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के रहने वाले दो संदिग्ध आतंकी कल्याण मुंबई निवासी आफताब कुरैशी (25) और मुम्बरा महाराष्ट्र निवासी सूफियान अबू बकर खान(20) को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया है। तीसरे आतंकी बोकारो झारखंड निवासी अशहर दानिश (23) को रांची के तबराक लॉज से गिरफ्तार किया गया है। वह यहां छात्र बनकर छुपा हुआ था। एक आतंकी तेलंगाना निवासी मो. हुजैफा यमन (20) को तेलंगाना और राजगढ़, मध्यप्रदेश निवासी कामरान कुरेशी उर्फ समर खान को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लीडर की आईडी थी गजवा लीडर
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि पाक हैंडलर इनको टास्क दे रहा था कि भारत के खिलाफ खिलाफत करनी है। इसके लिए इन्हें एक जगह डिसाइड करने के आदेश दिए गए थे। इनके लीडर की आईडी थी गजवा लीडर, जो अपना कोड रखता था सीईओ। दानिश सेंट्रल लीडर था। असरार दानिश झारखंड का रहने वाला है और इसको ही सब सीईओ कहते थे।

विज्ञापन

मुंबई भागने से पहले पकड़े गए 2 आतंकी
एडिशन सीपी कुशवाह ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से पकड़़े गए संदिग्ध आतंकी आफताब और सूफियान हथियार लेने दिल्ली आए थे। ये हथियार लेकर वापस मुंबई जा रहे थे। इससे पहले ही इन्हें पकड़ लिया गया।

त्यौहारों से बम धमाके करने की थी साजिश
पुलिस ने कहा है कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मॉड्यूल पाकिस्तान में अपने संचालकों (हैंडलर्स) के संपर्क में था और बड़े पैमाने पर हमले की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि ये संचालक बातचीत के लिए केवल सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करते थे। दानिश अभी रॉ मैटीरियल ही अरेंज कर रहा था। प्रमोद कुशवाह ने बताया कि अभी रॉ मेटीरियल ही बरामद किया गया है, बम आदि अभी नहीं बना रहे थे। उन्होंने बताया कि ये लोग त्योहारों से पहले किसी शहर में ब्लास्ट की साजिश रच रहे थे। पाकिस्तान हैंडलर इनको स्टेप वाइज स्टेप डायरेक्शन दे रहा था।

केमिकल हथियार बनाने में एक्सपर्ट हैं संदिग्ध आतंकी
एडिशन सीपी ने बताया कि इनका मकसद स्लीपर सेल में ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को जोडना था। दानिश और आफताब केमिकल हथियार बनाने में विशेषज्ञ बताए जा रहे हैं, उनके पास से मिले रसायनों और उपकरणों से इस बात की पुष्टि हुई है। पुलिस को इस मॉड्यूल से जुड़े और भी अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

गिरफ्तार आतंकियों के पास से क्या-क्या मिला
गिरफ्तार आतंकियों के पास से दिल्ली पुलिस को खतरनाक और तकनीकी सामान बरामद हुए हैं। इनमें रसायन जैसे हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट और सल्फर पाउडर शामिल हैं। वहीं वैल्यू चेकर, वेटिंग मशीन, बीकर सेट, सेफ्टी ग्लव्स और रेस्पिरेटरी मास्क जैसे उपकरण भी मिले हैं। डिजिटल डिवाइस के तौर पर एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है पुलिस को एक प्लास्टिक बॉक्स भी मिला जिसमें स्ट्रिप वायर, सर्किट, मदरबोर्ड और डायोड्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान थे। दानिश जो कि झारखंड का रहने वाला है और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) आदि बनाने का ज्यादातर सामान इसके पास से ही बरामद हुआ है। यानि सोडियम बाइकार्बोनेट समेत कई रसायन, गैस मास्क, बिजली के केबल, फ्यूज प्वाइंट, तार और अन्य बिजली के उपकरण जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही बॉल बेयरिंग भी बरामद किए गए हैं।

आतंकी आईएस के स्लीपर मॉड्यूल सेल से जुड़े
मामले की जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि सभी आतंकी आईएस के स्लीपर मॉड्यूल सेल से जुड़े हुए हैं और इनका मकसद स्लीपर सेल में अधिक से अधिक आतंकियों को जोडना था। दानिश और आफताब केमिकल हथियार बनाने में एक्सपर्ट हैं और बरामद सामान से इस बात की पुष्टि हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अब तक 12 अलग-अलग जगहों पर आतंकी ठिकानों पर छापेमारी की है और आठ से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, फिलहाल पूछताछ जारी है।

नेटवर्क पता करने के लिए पूछताछ जारी है
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों से उनके नेटवर्क, वित्त पोषण और संभावित ठिकानों का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है। केंद्रीय एजेंसियां अब उनके संपर्कों और संभावित अंतरराष्ट्रीय संबंधों का पता लगाने के लिए उनसे जब्त डिजिटल उपकरणों का विश्लेषण कर रही हैं। पुलिस ने कहा कि इन गिरफ्तारियों से देश में संभावित आतंकवादी हमले को रोका गया है। आरोपी दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की छह महीने की तफ्तीश के बाद पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed