फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police arrested 5 accused for blackmailing Mos home ajay misra teni know the reason

केंद्रीय मंत्री से मांगी रंगदारी: अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल करने की कोशिश, नोएडा से चार और दिल्ली से एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Dec 2021 02:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 Dec 2021 02:29 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी लखीमपुर में हुए बवाल को लेकर लंबे समय से विपक्ष के निशाने पर हैं और उनके आरोपी बेटे की वजह से उनसे भी नैतिक आधार पर इस्तीफा मांगा जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi police arrested 5 accused for blackmailing Mos home ajay misra teni know the reason
अजय मिश्रा टेनी - फोटो : Agency

विस्तार

बहुचर्चित लखीमपुर खीरी कांड से चर्चा में आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि उनके पास उनसे संबंधित एक वीडियो है। उन्होंने पैसे नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। नई दिल्ली जिले की नार्थ एवेन्यू पुलिस ने इस मामले में दो कॉल सेंटरों के मालिक समेत पांच आरोपियों को शुक्रवार सुबह नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। इनका छठा साथी फरार है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी गृह राज्य मंत्री को इंटरनेट कॉल करते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नोएडा निवासी कबीर (31), अमित (31), निशांत (21), अमित काला (21) और अश्विनी (24) के रूप में हुई है। कबीर व अमित मास्टरमाइंड हैं और गोविंदपुरी, दिल्ली में कॉल सेंटर चलाते थे। इन्होंने केंद्रीय मंत्री को पैसे ऐंठने के लिए निशांत व अमित काला से कॉल करवाई थी। 
विज्ञापन


अश्विनी ने उनकी मदद की थी। अश्विनी व अमित अच्छे पढ़े लिखे हैं। अमित काला व निशांत बेरोजगार हैं। कबीर ने 12वीं तक पढ़ाई की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव अमित कुमार ने 17 दिसंबर को नार्थ एवेन्यू थाने में शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि गृह राज्य मंत्री के पास कुछ लोग धमकी भरे कॉल कर रहे हैं। कॉल कर उन्होंने कहा कि उनके पास मंत्री से संबंधित एक वीडियो है। दो करोड़ रुपये नहीं देने पर उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। आरोपी 17 दिसंबर के बाद भी कॉल कर रहे थे। उन्होंने तकरीबन 40 कॉल कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्जकर नार्थ एवेन्यू थानाध्यक्ष सहदेव तोमर की देखरेख में एसआई मुनीष व प्रवीण की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी इंटरनेट कॉलिंग कर पैसे मांग रहे थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में विदेशी एजेंसियों की मदद ली और डाटा निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को शुक्रवार सुबह नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों को पास से अभी कोई वीडियो नहीं मिला है। पुलिस ने कॉल सेंटर व अन्य जगहों से आठ से ज्यादा मोबाइल फोन व इंटरनेट कॉलिंग के लिए डिवाइस बरामद की है। पुलिस इनके मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

तीन दिन की रिमांड पर लिया
नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को शुक्रवार शाम को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस की मांग पर पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से अभी पूछताछ करनी है। ये पता करना है इनके पास कोई वीडियो है या नहीं।


धमकी भरे कॉल करने वाले पांच आरोपियों को नई दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्र के पीए के मोबाइल पर फोन कर रहे थे।- चिन्मय बिश्वाल, दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed