{"_id":"63ef5668eba641afb302bf4f","slug":"delhi-police-arrest-2-minor-criminals-do-live-crime-on-instagram-302-307-were-account-name-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: इंस्टाग्राम पर पुलिस को चुनौती देकर लाइव वारदात करते थे नाबालिग, मकोका, 302-307 नाम से बना रखी थी आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: इंस्टाग्राम पर पुलिस को चुनौती देकर लाइव वारदात करते थे नाबालिग, मकोका, 302-307 नाम से बना रखी थी आईडी
Fri, 17 Feb 2023 03:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 17 Feb 2023 03:57 PM IST
सार
नाबालिग आरोपी के बालिग होने में सिर्फ 18 दिन बचे हैं। नाबालिग आरोपी पांच मार्च को बालिग हो जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी छोटी-छोटी बात पर लोगों को गोली मार देते थे।
विज्ञापन
नाबालिग अपराधी गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे नाबालिग को पकड़ा है जो अपने पर मुकदमा करवाने के लिए वारदात करता था। नाबालिग के गिरोह में कई नाबालिग व बालिग हैं। ये जिस केस में बंद होना चाहते थे उसी हिसाब से अपना इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बनाते थे। कोई मकोका में बंद होना चाहता था, कोई 307 में कोई 302 में। इन्होंने मकोका, 302 व 307 के नाम से आईडी बना रखी थी।
विज्ञापन
खास बात यह है कि ये वारदात करने से एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आकर खुलेआम बताते थे कि अगले दिन वहां वारदात करने जा रहे हैं और पुलिस व पूरे सिस्टम को चैलेंज करते थे।
विज्ञापन
पुलिस को चैलेंज करने के बाद अगले दिन वारदात कर भी देते थे। अभी इन्होंने दो दिन पहले एक व्यक्ति की हत्या करने का लाइव किया था, हालांकि पुलिस ने नाबालिग को टाइम से पकड़ लिया इसलिए उस व्यक्ति की हत्या होने से बच गई।
विज्ञापन
नाबालिग आरोपी के बालिग होने में सिर्फ 18 दिन बचे हैं। नाबालिग आरोपी पांच मार्च को बालिग हो जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी छोटी-छोटी बात पर लोगों को गोली मार देते थे। पिछले कुछ दिनों में इन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव कर ताबड़तोड़ वारदात की है। दूसरी खास बात यह है कि यह बॉलीवुड मूवी माया भाई और शूटआउट एट लोखंडवाला से प्रभावित थे।