JNU छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की महिला पत्रकार से बदसलूकी, अब मांगी माफी
आईएनए में जेएनयू छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अंग्रेजी अखबार की महिला पत्रकार ने दिल्ली कैंट थाना प्रभारी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया जिसपर आज पुलिस को माफी मांगनी पड़ गई है।
दिल्ली पुलिस के पीआरओ मधुर वर्मा ने इस मामले में पुलिस का पक्ष रखते हुए कहा कि, पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया ताकि उन प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया जा सके जो बैरिकेड तोड़कर आगे जाने की कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने आगे कि हालांकि लेडी कांस्टेबल ये नहीं जानती थी कि वह महिला एक फोटो जर्नलिस्ट है। यह एक गलतफहमी की वजह से हुआ जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के पीआरओ मधुर वर्मा ने माफी भी मांगी।
उन्होंने कहा कि कल की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम मीडिया से तहे दिल से माफी मांगते हैं। हमारा मकसद मीडिया को उसका काम करने से रोकना नहीं था। कन्फ्यूजन में एक महिला कांस्टेबल ने महिला फोटो जर्नलिस्ट को प्रदर्शनकारी समझ लिया और उनके साथ बदसलूकी की।
Yesterday’s incident was a very unfortunate one. Our deepest apologies to the media. Our intention wasn’t to obstruct the media from doing its job. In the confusion, some female police personnel mistook the photojournalist as a protester: Delhi Police PRO Madhur Verma
— ANI (@ANI) March 24, 2018
पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की
पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पीड़िता पुलिस के रवैये से परेशान है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान एक अन्य अंग्रेजी महिला फोटो पत्रकार के साथ भी बदसलूकी का मामला सामने आया है।
पुलिस की बदसलूकी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़िता ने भी इस बाबत शिकायत दर्ज की है। इस मामले में साउथ दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि यह घटना प्रदर्शन के बीच हुई।
जिसमें महिला फोटो पत्रकार ने एक महिला कांस्टेबल द्वारा उसका कैमरा छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।