{"_id":"5ec1513f8ebc3e90b12e0039","slug":"delhi-police-acp-deployed-at-rashtrapati-bhawan-tests-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति भवन में तैनात दिल्ली पुलिस के एसीपी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए पांच अन्य कर्मी क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति भवन में तैनात दिल्ली पुलिस के एसीपी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए पांच अन्य कर्मी क्वारंटीन
Sun, 17 May 2020 08:29 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 17 May 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति भवन में तैनात दिल्ली पुलिस के 58 वर्षीय एसीपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के चलते पांच अन्य पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
एसीपी राष्ट्रपति भवन की पुलिस लाइन में तैनात थे। यह इलाका राष्ट्रपति भवन के मुख्य इलाके, राष्ट्रपति के आवास से दूरी पर है। एसीपी को 13 मई को जांच के बाद आइसोलेट किया गया था। एहतियात के तौर पर उनके संपर्क में आए पांच पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें रिपोर्ट के बारे में आज पता चला। एसीपी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, पर उनमें कोई लक्षण नहीं थे। उन्हें 13 मई कोई आइसोलेट कर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एसीपी राष्ट्रपति भवन परिसर में ड्यूटी तैनाती, प्रशासन और कर्मियों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार थे।