फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police accused 13 people including CM Kejriwal in chargesheet of Chief Secretary case

मुख्य सचिव से मारपीट केस: 'आप' सरकार की बढ़ेगी मुसीबत, सीएम केजरीवाल समेत 13 आरोपी

Thu, 12 Jul 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police accused 13 people including CM Kejriwal in chargesheet of Chief Secretary case

विज्ञापन
दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में आप सरकार की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व 11 विधायकों समेत 13 लोगों को आरोपी बनाया है। 

पुलिस ने ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर ली है। इसे दिल्ली सरकार व उपराज्यपाल अनिल बैजल को अनुमति के लिए भेजा जाएगा। दिल्ली पुलिस इस मामले में अच्छा वकील नियुक्त करने की कोशिश कर रही है। उपराज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट तैयार करने के लिए ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर ली है। इस चार्जशीट को सीआरपीसी के तहत दिल्ली सरकार को अनुमति के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद दिल्ली सरकार से उपराज्यपाल के पास अनुमति के लिए जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही ड्राफ्ट चार्जशीट को अनुमति के लिए भेजा जाएगा। अधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट चार्जशीट विस्तृत चार्जशीट का एक ड्राफ्ट होता है।

उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चार्जशीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 11 विधायकों को आरोपी बनाया गया है। साथ में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव वैभव को भी आरोपी बनाया गया है। केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन को मुख्य गवाह बनाया गया है।

 गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री केजरीवाल के सरकारी आवास में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिपोर्ट आई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि सीसीटीवी कैमरों के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई थी। सीसीटीवी कैमरे समय से लगभग 40 मिनट पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed