फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi players win three bronze medals in Thiruvananthapuram Kalaripayattu League

Delhi NCR News: तिरुवनंतपुरम कलरीपयट्टु लीग में दिल्ली के खिलाड़ियों ने जीते तीन कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। तिरुवनंतपुरम में आयोजित कलरीपयट्टु लीग में दिल्ली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु की इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिल्ली के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार कौशल और अनुशासन का परिचय देते हुए तीन कांस्य पदक अपने नाम किए।




दीर्घ दंड युद्ध स्पर्धा में दिल्ली की शिवप्रिया पी. वी. और नंदना बिनु की जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में तकनीकी दक्षता, संतुलन और फुर्ती का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें निर्णायकों की सराहना भी मिली।
विज्ञापन


लचीली तलवार एवं ढाल संचालन स्पर्धा में श्रेय एस. और मेधा शर्मा की जोड़ी ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं इसी स्पर्धा में आदिनाथ के. बी. और अद्वैथ वी. नायर ने भी उत्कृष्ट तालमेल और युद्ध कौशल का परिचय देते हुए कांस्य पदक जीतकर दिल्ली के पदक खाते में इजाफा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed