फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi per capta income in more than national per capta incaome

देश के मुकाबले तीन गुना ज्यादा कमाते हैं दिल्लीवाले, जानिए दूसरे नंबर पर है कौन सा राज्य

Tue, 16 May 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 May 2017 09:07 AM IST
सार

-राष्ट्रीय प्रतिव्यक्ति आय के मुकाबले करीब तीन गुना दिल्ली की प्रतिव्यक्ति आय 
कमाने में नंबर-वन बनी दिल्ली, दूसरे नंबर पर गोवा
-राष्ट्रीय प्रतिव्यक्ति आय के मुकाबले दिल्ली की प्रतिव्यक्ति आय करीब तीन गुना है
-राज्य सकल घरेलू उत्पाद(जीएसडीपी) 2016-17 का पूर्वानुमान उपमुख्यमंत्री ने किया जारी      
-वर्तमान मूल्य पर दिल्ली की जीएसडीपी में वार्षिक वृद्धिदर 12.61 फीसदी रहने का अनुमान      
-वर्तमान मूल्य पर वित्त वर्ष 2016-17 में 3,03073 रुपये रहने का अनुमान, पिछले वित्त वर्ष में 2,73, 618 रुपये रहा है      
-जीएसडीपी में सबसे बड़ी 82.26 फीसदी सेवा क्षेत्र की भागीदारी, प्राथमिक और तृतीय श्रेणी के उद्योगों की भागीदारी घटी, उत्पादन, बिजली, गैस, जलापूर्ति व अन्य सेवाओं की भागीदारी में वृद्धि      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 15 मई  

विज्ञापन
delhi per capta income in more than national per capta incaome
- फोटो : Getty Images

विस्तार

देशभर में कमाने के मामले में दिल्ली नंबर-वन बन गई है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को राज्य सकल घरेलू उत्पाद 2016-17 के पूर्वानुमान की रिपोर्ट जारी की जिसमें चालू मूल्य पर दिल्ली की प्रतिव्यक्ति आय 10.76 फीसदी वार्षिक वृद्धिदर के साथ 3,03,073 रहने का संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


ये प्रतिव्यक्ति आय राष्ट्रीय प्रतिव्यक्ति आय 1,03818 से करीब तीन गुना है। रिपोर्ट के अनुसार गोवा के वित्त वर्ष 2016-17 का प्रतिव्यक्ति पूर्वानुमान नहीं आया है लेकिन वित्त वर्ष 2015-16 में ये प्रतिव्यक्ति आय 270150 रुपये है। ये दिल्ली के उसी वर्ष के प्रतिव्यक्ति आय से 3468 रुपये कम है।
विज्ञापन


दिल्ली की प्रतिव्यक्ति आय 2015-16 में 9.89 फीसदी वार्षिक वृद्धिदर के साथ 2,73,618 रुपये रही है। रिपोर्ट के अनुसार 2011-12 से 2016-17 केबीच वर्तमान मूल्य पर प्रतिव्यक्ति आय में वार्षिक दर 10.34 फीसदी रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय स्तर पर 2015-16 में 94178 रुपये और 2016-17 में 10818 रुपये क्रमश: 8.9 फीसदी और 10.2 फीसदी वार्षिक वृद्धि दर के साथ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रिपोर्ट के अनुसार स्थित मूल्य पर दिल्ली की प्रतिव्यक्ति आय 2015-15 और 2016-17 में क्रमश: 6.55 फीसदी और 6.06 फीसदी वार्षिक वृद्धि के साथ 2,26,583 रुपये और 2,40,318 रुपये रहने का अनुमान है।

गोवा की स्थित मूल्य पर वित्त वर्ष 2015-16 में प्रतिव्यक्ति आय 2,23,142 रुपये रही है जो दिल्ली से 3441 रुपये कम है। स्थित मूल्य पर राष्ट्रीय प्रतिव्यक्ति आय 2015-18 में 77524 रुपये और 82112 रुपये रहने का अनुमान 6.6 फीसदी और 5.9 फीसदी वार्षिक वृद्धिदर के साथ रहने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली का जीएसडीपी 12.61 फीसदी की वार्षिक वृद्धिदर का अनुमान

delhi per capta income in more than national per capta incaome

राज्य सकल घरेलू उत्पाद(जीएसडीपी) 2016-17 की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान मूल्य पर 2011-12 से दिल्ली का जीएसडीपी 343767 करोड़ रुपये से बढ़कर 2015-16 में 551963 करोड़ और 2016-17 में 622385 करोड़ औसत 12.61 फीसदी की वार्षिक वृद्धिदर के हिसाब से पहुंच गया है।

जहां राष्ट्रीय स्तर पर यह वृद्धिदर क्रमश: 10 फीसदी और 11.5 फीसदी रही है, वहीं दिल्ली के जीएसडीपी की वृद्धिदर 12.09 फीसदी और 12.76 फीसदी रही है। स्थित मूल्य पर जीएसडीपी में 7.71 फीसदी वार्षिक वृद्धिदर के साथ 2016-17 में 498217 करोड़ पहुंचने का अनुमान जारी किया गया है।

रिपोर्ट केअनुसार दिल्ली की अर्थव्यवस्था में 2015-16 में 8.82 फीसदी और 2016-17 में 8.26 फीसदी वार्षिक वृद्धिदर से आगे बढ़ेगी। यह राष्ट्रीय स्तर पर क्रमश 7.9 फीसदी और 7.1 फीसदी की दर से बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed