फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Patiala House Court refuses to grant interim bail to terror accused Hina Baig found corona positive in NIA custody

पटियाला हाउस कोर्ट ने खारिज की हिना बेग की जमानत याचिका, मामले में अगली सुनवाई 11 जून को 

Tue, 09 Jun 2020 04:01 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 09 Jun 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Delhi Patiala House Court refuses to grant interim bail to terror accused Hina Baig found corona positive in NIA custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को आतंकी हमले की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार हिना बेग की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। हिना बेग पर देश में सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर एक आतंकी हमले की योजना बनाने का आरोप है। मामले में अगली सुनवाई 11 जून को की जाएगी। 

विज्ञापन


हिना बेग रविवार को एनआईए की हिरासत में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराने की निर्देश दिए थे। हालांकि कोर्ट ने उनके पति जहानजीब सामी और एक अन्य आरोपी अब्दुल बासित को इस मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, क्योंकि एजेंसी ने उनकी और रिमांड मांग नहीं की थी।
विज्ञापन


बेग के वकील एम एस खान ने उनके लिए दो महीने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करते हुए एक अर्जी दायर की थी। जिसमें कहा गया था कि दिल्ली में कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है और सरकार को इससे निपटने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अर्जी में आगे कहा गया था कि सरकारी अस्पतालों में उचित उपचार सुविधाओं की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी के मुताबिक महिला को इस्लामिक स्टेट की विचारधारा को बढ़ावा देने और नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों की कोरोना जांच 6 जून को अदालत के निर्देश पर कराई गई थी, जबकि उनकी 10 दिन के रिमांड की अवधि रविवार को समाप्त हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed