फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi pandav nagar fire breakout at chemical factory Fire tender at spot

दिल्लीः पांडव नगर इलाके में केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की 12 गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 28 Jun 2020 05:33 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 28 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
delhi pandav nagar fire breakout at chemical factory Fire tender at spot
दिल्ली के पांडव नगर स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के पांडवनगर स्थित एक केमिकल फैक्टरी में रविवार को भयंकर आग लग गई। नजदीक की बजाज मशीनरी, मुस्कान बेकरी सहित अन्य गोदाम भी आग की चपेट में आए। एफएसओ का कहना है कि दमकल विभाग की लगभग 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोई जनहानि नहीं हुई है। आस-पास की फैक्टरी और मकान से लोगों को निकाल लिया गया है। फैक्टरी एरिया के पीछे रिहायशी इलाका है, जिसे एफएसओ ने खाली कराने का दावा किया है। फैक्टरी मालिक का नाम दीपक जिंदल बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएफओ सुनिल कुमार ने बताया कि दोपहर लगभग 1:45 बजे कविनगर थाना क्षेत्र में डायमंड फ्लाईओवर के पास सेंचुरी केमिटेक फैक्टरी, जिसमे केमिकल व थिनर आदि का भंडारण व ट्रेडिंग का कार्य होता था अचानक भयंकर आग की सूचना मिली। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद की सभी फायर टेंडर को रवाना किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हिंडन एयरफोर्स, टाटा स्टील और गौतमबुद्ध नगर से भी गाड़िया मंगाई गई। आग बहुत ही विकराल और भयावह थी जिसे सभी अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर बुझाया गया। साथ ही आसपास की सभी फैक्टरी व मकान को खाली करा दिया गया।


उन्होंने आगे बताया कि फैक्टरी में लगभग दो घंटे की कड़ी मेहनत से फोम का प्रयोग करते हुए पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। किसी भी अन्य फैक्टरी में आग को फैलने से रोक दिया गया। किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed