फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Panchsheel murder case solved man killed old man to fulfill girlfriend need

पंचशील हत्याकांड: बॉडी पर 35 से अधिक चाकू के निशान, गर्लफ्रेंड की जरुरत पूरी करने के लिए किया बुजुर्ग का कत्ल

Sat, 30 Nov 2024 05:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Nov 2024 05:29 PM IST
सार

आरोपी अपनी महिला दोस्त को अच्छी कॉलोनी में मकान दिलाना चाहता था, ताकि वह उसके साथ रह सके। वह 35 से 40 हजार रुपये प्रति महीने के किराया वाला मकान देख रहा था। उसने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
delhi Panchsheel murder case solved man killed old man to fulfill girlfriend need
दिल्ली में खौफनाक कत्ल - फोटो : adobe stock

विस्तार

दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में एक पंचशील पार्क में बुजुर्ग रोहित कुमार अलख (64) की हत्या मामले में नया खुलासा सामने आया है। आरोपी चार घंटे पीड़ित के घर में छिपा रहा और उसने सात घंटे में वारदात को अंजाम दिया। उसने वारदात के लिए तीन से चार बार रेकी थी। वह अपनी महिला दोस्त को दिल्ली की अच्छी कॉलोनी में 35 से 40 हजार रुपये महीने का किराए पर मकान दिलाना चाहता था। महिला दोस्त दक्षिण दिल्ली के एक बड़े माल में काम करती है। बुजुर्ग व उनके दोनों बेटों के पास अमेरिका की नागरिकता है। छोटा बेटा कुछ वर्ष पहले ही अमेरिका से आया था।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुजुर्ग रोहित ने अपनी इमारत की तीसरी मंजिल किराए पर दे रखी थी। यहां कोई ऑफिस था। आरोपी अभय इसी ऑफिस में काम करता था। इस कारण वह बुजुर्ग के घर के बारे में जानकारी रखता था। उसे पता था कि ग्राउंड फ्लोर पर बुजुर्ग अकेले रहते हैं। उसे ये पता नहीं था कि उनका छोटा बेटा अमेरिका से वापस आ गया है। उसने वारदात के लिए तीन-चार बार रेकी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात वाली रात वह रात को 12 बजे मेन गेट से कूदकर अंदर घुस गया। इसके बाद वह कोठी के पिछले हिस्से में जाकर छिप गया। वह बुजुर्ग के मूवमेंट पर नजर रखता रहा। सुबह चार बजे उसने रोहित कुमार के बैडरूम में घुसकर लॉकर से सामान चुराने का प्रयास किया। तभी वह जग गए। उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बार आरोपी युवक ने चाकू से बुजुर्ग पर हमला दिया। आरोपी ने उन पर चाकू से 35 से ज्यादा वार किए। इसके बाद वह सुबह 7.15 बजे घर से फरार हो गया। हालांकि वह सामान चुराकर नहीं ले जा पाया।

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के साथ महंगे फ्लैट में रहना चाहता था
आरोपी अपनी महिला दोस्त को अच्छी कॉलोनी में मकान दिलाना चाहता था, ताकि वह उसके साथ रह सके। वह 35 से 40 हजार रुपये प्रति महीने के किराया वाला मकान देख रहा था। उसने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। उसने मालवीय नगर बाजार से ग्लब्स और मफलर खरीदा था। आरोपी अभय फिलहाल मोती नगर स्थित डीएलएफ सोसाइटी में कुक की नौकरी कर रहा था। बुजुर्ग रोहित कुमार के पिता की दिल्ली के खारी बावली में सूखे मेवों की बहुत बड़ी दुकान थी। वह दिल्ली के प्रतिष्ठित व्यापारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed