फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi-palwal rail route will be block from 25 august

दिल्ली-पलवल रूट पर 25 अगस्त से मेगा ब्लॉक

Mon, 24 Aug 2015 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Aug 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
delhi-palwal rail route will be block from 25 august

रेलवे की निगाहें इन दिनों फरीदाबाद मेट्रो के चलने पर टिकी हुई है। दिल्ली-पलवल रूट पर मेगा ट्रैफिक ब्लॉक करने के पहले रेलवे को भी इस बात की चिंता है कि 300 के करीब ट्रेन निरस्त हुई तो यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


यह भी डर सता रहा है कि रेलवे ट्रैक पर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया तो फिर नॉन इंटर लॉकिंग के काम में भी बाधा उत्पन्न होगी।

नॉन इंटरलॉकिंग के काम शुरू होने के पहले रेलवे ने एक दर्जन के करीब ट्रेन को इस रूट पर चलाने का निर्णय लिया है। लेकिन, चिंता इस बात की है कि 25 अगस्त से 6 सितंबर के बीच चलने वाले इस काम से दिल्ली-पलवल रूट के यात्रियों को बेहद परेशानी होगी।
विज्ञापन


इस रूट पर प्रतिदिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। रेलवे के एक अधिकारी का कहना है कि 25 अगस्त से काम शुरू होने जा रहा है। 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच गिनी-चुनी ट्रेन ही चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में लोकल यात्रियों की मुसीबत बढ़ जाएगी। उन्होंने दबी जुबान में यह भी कहा कि एक सप्ताह से अधिक ट्रेन का संचालन रोकने पर दैनिक यात्री संघ के प्रदर्शन का भी डर होता है।


उनका कहना है कि अगर फरीदाबाद मेट्रो इस दौरान चलने लगी तो रेलवे के काम में भी बाधा पड़ने का खतरा कम होगा। यात्रियों की परेशानी भी दूर होगी।

बता दे कि तुगलकाबाद व पलवल के बीच चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए नॉन इंटर लॉकिंग का काम पलवल स्टेशन यार्ड पर होगा। इस दौरान तीन सौ के करीब ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed