फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi oxygen crisis cm kejriwal urge centre to supply oxygen urgently some hospitals left with few hours of stock

सांसों का संकटः दिल्ली पहुंची ऑक्सीजन की खेप, 16 ट्रकों के जरिए अस्पतालों में सप्लाई करेगी दिल्ली पुलिस

Tue, 20 Apr 2021 08:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 20 Apr 2021 08:41 PM IST
सार

दिल्ली के कई अस्पताल बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से गुजारिश की है कि वह दिल्ली को जल्द से जल्द ऑक्सीजन मुहैया कराएं।

विज्ञापन
Delhi oxygen crisis cm kejriwal urge centre to supply oxygen urgently some hospitals left with few hours of stock
दिल्ली पहुंची ऑक्सीजन की खेप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कई अस्पताल बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से गुजारिश की है कि वह दिल्ली को जल्द से जल्द ऑक्सीजन मुहैया कराएं। दिल्ली सरकार की मांग के बीच अब ऑक्सीजन की बड़ी खेप दिल्ली पहुंच चुकी है। इस बात की पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर ऑक्सीजन की खेप पहुंच चुकी है जिसे 16 ट्रकों में भरकर अस्पतालों को सप्लाई किया जाएगा। एक ट्रक की क्षमता 20 हजार किलो ऑक्सीजन की है। इसे सप्लाई करने की जिम्मेेदारी दिल्ली पुलिस को दी गई है। हालांकि दिल्ली सरकार की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट कर लगाई थी गुहार
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही है। मैं केंद्र से दोबारा गुजारिश करता हूं कि दिल्ली को जल्द से जल्द ऑक्सीजन उपलब्ध कराएं। कई अस्पतालों में तो सिर्फ कुछ ही घंटों का ऑक्सीजन बचा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


मनीष सिसोदिया ने भी किया ट्वीट
ऑक्सीजन को लेकर सब अस्पतालों से SOS फोन आ रहे हैं। सप्लाई करने वाले लोगों को अलग-अलग राज्यों में रोक दिया जा रहा है। ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर राज्यों के बीच जंगलराज न हो, इसके लिए केंद्र सरकार को बेहद संवेदनशील और सक्रिय रहना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed