फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Order for closure of Gurdwara withdrawn, movement of devotees banned

दिल्ली: गुरुद्वारे को बंद करने का आदेश वापस लिया गया, श्रद्धालुओं के आने-जाने पर रोक

Wed, 14 Jul 2021 04:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो,  नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो,  नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 14 Jul 2021 04:50 PM IST
सार

  • कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने की वजह से डीडीएम ने दिया था बंद करने का आदेश
  • धार्मिक स्थल सिर्फ खोलने का आदेश, श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला गया है:डीडीएमए

विज्ञापन
Delhi: Order for closure of Gurdwara withdrawn, movement of devotees banned
बंगला साहिब - फोटो : ANI

विस्तार

कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने सख्ती बरत रहा है। बाजार के बाद धार्मिक स्थलों पर भी एसडीएम कार्यालय की नजर है। डीडीएमए ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों को खोल कर पूजा-अर्चना की अनुमति तो है, लेकिन श्रद्धालुओं को प्रवेश की इजाजत नहीं है। इस आदेश के बावजूद जब दिक्षिणी दिल्ली के गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी तो गुरुद्वारा प्रशासन को बंद करने का निर्देश तक जारी किया गया। हालांकि सिख संगठनों के दबाव में इस निर्णय को सख्त हिदायत के बाद वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन


डीडीएमए ने अपने गाइड-लाइन में साफ किया है कि धार्मिक स्थल सिर्फ खोलने की इजाजत दी गई है। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च में श्रद्धालु पहुंचे तो प्रशासन पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। उधर गुरुद्वारा बंद करने के आदेश जैसे ही सोमवार रात को गुरुद्वारा प्रशासन को मिला तो मंगलवार सुबह के वक्त गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। 
विज्ञापन


लेकिन इसे लेकर सिख संगठन सक्रिय हो गए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरविंदर सिंह सरना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा कि दक्षिणी दिल्ली के 6 गुरुद्वारों के प्रबंधको को जारी नोटिस वापस लिया जाए। वसंत विहार एसडीएम द्वारा जारी आदेश पर आपत्ति जताई गई। कहा कि गुरुद्वारों में खूबसूरती के साथ सभी नियमों का पालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागो पार्टी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा कि आदेश में यह कहना कि गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं का प्रवेश हुआ तो उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की जाएगी। 


सील कर दिए जाने की चेतावनी देना एकतरफा लिया गया फैसला है। उधर, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इस तरह का नियम हर धार्मिक केंद्र के लिए होना चाहिए। सिर्फ गुरुद्वारे को बंद करने का आदेश देना गलत व दिल्ली सरकार का फैसला एकतरफा है। इस फैसले को वापस ले सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed