फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi only for 2500 rupees a juvenile killed other juvenile by smashing his head by stone arrested

दिल्लीः सिर्फ 2500 रुपये के लिए किशोर की सिर कुचलकर कर दी हत्या, शव को जानवरों ने नोंचा

Wed, 02 Dec 2020 05:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 02 Dec 2020 05:57 PM IST
सार

- किशोर के शव को जानवरों ने नोंच लिया था 
- तिगड़ी थाना पुलिस ने एक महीने बाद हत्या आरोपी नाबालिग को पकड़ा 

विज्ञापन
Delhi only for 2500 rupees a juvenile killed other juvenile by smashing his head by stone arrested
दिल्ली पुलिस - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में एक 17 वर्षीय किशोर ने मात्र 2500 रुपये के लिए दूसरे किशोर(17) की हत्या कर दी। आरोपी ने पत्थर से सिर कुचलकर किशोर की हत्या की थी और शव को जंगल में फेंक दिया था। जंगल में शव को जंगली जानवरों ने नोंच लिया था। तिगड़ी थाना ने इस मामले में शुरू में स्वभाविक मौत की कार्रवाई की थी। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार श्मशान घाट, मैदानगढ़ी के साथ एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना नौ नवंबर को मिली थी। युवक की हथेलियां व सिर का कुछ हिस्सा जंगली जानवरों ने नोंच रखा था। परिजनों ने कपड़ों व शरीर पर बने टैटू से मृतक युवक की पहचान प्रजापति मोहल्ला, गांव मैदानगढ़ी के रहने वाले अपने बेटे(17) के रूप में की।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया और मामले की जांच मैदानगढ़ी थानाध्यक्ष जतिन कुमार की देखरेख में एसआई भोजराज को सौंपी गई। एम्स में 12 नवंबर को किशोर के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा कि सिर पर वार कर किशोर की हत्या की गई है। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद एसआई भोजराज ने किशोरी की हत्या करने वाले दूसरे किशोर(17) को एक दिसंबर को पकड़ लिया।

आरोपी का कहना है कि पीड़ित उसके 2500 रुपये नहीं लौटा रहा था। दोनों ने पहले नशा किया और फिर उसने पत्थर से वार कर पीड़ित किशोर का सिर सात व आठ नवंबर की रात कुचल दिया। वह किशोर को घायलावस्था में छोड़कर जंगल से आ गया था।

बाद में किशोर की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोर ने पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में सरेंडर किया था। स्पेशल सेल ने आरोपी नाबालिग को दक्षिण जिला पुलिस को सौंप दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed