फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi on high alert because of Three suspects

तीन संदिग्धों को लेकर दिल्ली में हाईअलर्ट, फोटो जारी

Sat, 23 Jan 2016 03:49 AM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 03:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi on high alert because of Three suspects

पंजाब के पठानकोट से दिल्ली के ओर टैक्सी से चले तीन संदिग्धों को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। टैक्सी (ऑल्टो कार) चालक का शव हिमाचल में मिलने के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है।

विज्ञापन


टैक्सी के गायब होने को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। वैसे गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले को देखते हुए दिल्ली में पहले से ही सुपर हाईअलर्ट है।

विज्ञापन


तीनों संदिग्धों की फोटो जारी करते हुए सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरतने का आदेश दिया गया है। ऑल्टो कार व तीन संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने बताया कि पठानकोट से चली कार के गायब होने के बारे में इनपुट्स मिले हैं। पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सफेद रंग की ऑल्टो कार नंबर-एचपी 01डी 2440 पठानकोट से दिल्ली के लिए तीन लोगों ने किराए पर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों के दें 100 नंबर पर जानकारी

Delhi on high alert because of Three suspects

टैक्सी चालक  विजय कुमार 20 जनवरी को कांगड़ा में मृत मिला था। टैक्सी गायब है जिसकी तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बस्सी ने टैक्सी व संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी मलने पर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना देने की अपील की है।


तीनों संदिग्धों की फोटो सोशल मीडिया पर भी जारी की गई है। इस फोटो में तीनों संदिग्ध ऑल्टो कार के साथ दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा चौक चौबंद है।

हालांकि उन्होंने सुरक्षाके बारे में विस्तार से बताने से इंकार कर दिया। पंजाब से इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली में जगह-जगह पिकेट लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई है। बाजारों, मॉल्स व भीड़भाड़ वाली जगहों की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।

गौरतलब है कि  तीन दिन पहले नोएडा से आईटीबीपी के एक आईजी की नीली बत्ती लगी टाटा सफारी कार चोरी हो गई थी। उसका भी अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ने इसको लेकर भी अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed