फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Nursery Admission Parents can raise objection after the first list is released

नर्सरी दाखिला: पहली सूची जारी होने के बाद अभिभावक जता सकते हैं आपत्ति, 22 जनवरी तक स्कूल करेंगे निस्तारण

Tue, 09 Jan 2024 04:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 09 Jan 2024 04:58 AM IST
सार

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार, दाखिले की पहली सूची शुक्रवार को जारी की जाएगी। पहली सूची जारी होने के बाद अभिभावक आपत्ति जता सकते हैं। 22 जनवरी तक सभी स्कूल इन आपत्तियों का निस्तारण करेंगे। 

विज्ञापन
Delhi Nursery Admission Parents can raise objection after the first list is released
demo pic - फोटो : डेमो पिक

विस्तार

राजधानी के निजी स्कूल में नर्सरी दाखिले की पहली सूची जारी होने के बाद अभिभावक आपत्ति जता सकते हैं। 22 जनवरी तक सभी स्कूल इन आपत्तियों का निस्तारण करेंगे। अगर किसी अभिभावक के मन में कोई सवाल हो तो वे स्कूल जाकर अपनी बात रख सकता है । वहीं, दाखिले के लिए माता-पिता की योग्यता, व्यवसाय को चयन प्रक्रिया के मानदंडा़ें से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार, दाखिले की पहली सूची शुक्रवार को जारी की जाएगी। इसमें अभिभावक आवेदक का नाम चेक कर सकते हैं। हालांकि अगर पहली सूची में छात्र का नाम नहीं आता है तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए वे दूसरी सूची का इंतजार कर सकते हैं, जो 29 जनवरी को जारी की जाएगी। आठ मार्च दाखिले का आखिरी दिन होगा। इस बारे में ज्यादातर अभिभावकों का कहना है कि सूची जारी होने में कुछ ही दिन नजदीक है। ऐसे में वह रात में सो नहीं पाते हैं। उन्हें बस यही चिंता सताती है कि बच्चे का दाखिला होगा या नहीं।
विज्ञापन


इस आधार पर होगा दाखिला
नर्सरी दाखिला के लिए ज्यादातर स्कूल घर से स्कूल की दूरी के आधार पर छात्रों को अंक दे रहे हैं। इसके लिए वह गूगल मैप का सहारा ले रहे हैं। वहीं, भाई-बहन या कोई रिश्तेदार स्कूल में पढ़ाई कर रहा है तो दाखिले में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा पहली संतान और गर्ल चाइल्ड को भी ज्यादा अंक दिए गए हैं। सभी स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर मानदंड जारी कर इसकी जानकारी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों को स्कूलों की सलाह
नर्सरी दाखिले के लिए स्कूलों ने अभिभावकों को पहले से ही सभी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दे दी है। उनका कहना है कि अगर वह दस्तावेज पहले से तैयार रखेंगे, तो दाखिले की राह आसान हो जाएगी। एक स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि दाखिले के लिए अभिभावक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे, माता-पिता का पासपोर्ट साइज फोटो समेत दूसरे दस्तावेज तैयार रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed