फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Notorious criminal's property worth Rs 5 crore frozen

Delhi NCR News: दिल्ली में कुख्यात बदमाश की 5 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
- अवैध जुआ नेटवर्क से जुड़े बैंक खाते, संपत्तियां और लग्जरी वाहन जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश की करीब पांच करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई उत्तर-पश्चिमी जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एएटीएस) ने भारत नगर थाने के घोषित ‘बैड कैरेक्टर’ जितेंद्र उर्फ जीतू के खिलाफ की है। उस पर संगठित अवैध जुआ नेटवर्क चलाने का आरोप है।
पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के अनुसार, जांच के दौरान एक बड़ा वित्तीय नेटवर्क सामने आया, जिसमें कई अचल संपत्तियां, महंगी गाड़ियां और बैंक खाते शामिल हैं। ये सभी संपत्तियां कथित रूप से अवैध कमाई से अर्जित की गई थीं। वर्ष 2025 में जितेंद्र और उसकी पत्नी ज्योति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि ज्योति अवैध धन को अपने नाम पर संपत्तियां खरीदकर वैध बनाने का काम कर रही थी। जांच में बुंकर कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में कम से कम 10 अचल संपत्तियों की पहचान की गई। इसके अलावा दो लग्जरी वाहन और कई बैंक खाते भी जांच के दायरे में आए। पुलिस ने रोहिणी अदालत में आवेदन दायर कर संपत्तियों को कुर्क और फ्रीज करने की अनुमति ली। संतोषजनक दस्तावेज पेश न किए जाने पर अदालत ने चल और अचल दोनों प्रकार की संपत्तियों को फ्रीज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने संबंधित विभागों और बैंकों को भी सूचित कर दिया है, ताकि बिना अनुमति कोई लेन-देन न हो सके। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र के खिलाफ 2004 से अब तक हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों की आर्थिक जड़ को खत्म करना है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed