{"_id":"66ce7a137c19c0d8d30505b1","slug":"delhi-notification-of-election-of-12-ward-committees-possible-today-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : 12 वार्ड समितियों के चुनाव की अधिसूचना आज संभव, दिल्ली नगर निगम ने तैयार किया निर्वाचन कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : 12 वार्ड समितियों के चुनाव की अधिसूचना आज संभव, दिल्ली नगर निगम ने तैयार किया निर्वाचन कार्यक्रम
Wed, 28 Aug 2024 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Aug 2024 06:45 AM IST
सार
एमसीडी इन समितियों के चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम तैयार कर लिया है। उनके चुनाव कराने के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीडी ने मेयर के आदेश के मद्देनजर सभी 12 वार्ड समितियों के चुनावों की प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एमसीडी इन समितियों के चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम तैयार कर लिया है। उनके चुनाव कराने के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इस तरह वार्ड समितियों के चुनाव करीब डेढ़ साल बाद होंगे। मेयर ने गत सप्ताह वार्ड समितियों के चुनाव कराने के संबंध में निगम सचिव को आदेश दिए थे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार निगम सचिव कार्यालय ने वार्ड समितियों के चुनाव कराने का कार्यक्रम तैयार कर लिया है। वह इस कार्यक्रम के तहत चुनाव की अधिसूचना जारी करने के लिए बुधवार से स्वीकृति लेगा। इस तरह सितंबर माह में वार्ड समितियों के चुनाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
उधर मेयर की ओर से वार्ड समितियों के चुनाव कराने का आदेश देने के बाद एमसीडी में राजनीतिक उथल-पुथल होनी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के पांच पार्षद पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम चुके है। इस तरह सदन में बहुमत न होने के बावजूद भाजपा का 12 वार्ड समितियों में से सात वार्ड समितियों में बहुमत हो गया है, जबकि आप का पांच वार्ड समितियों में ही बहुमत रह गया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी के कई अन्य पार्षद भी भाजपा के संपर्क में है। उनके भी भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आप के इन पार्षदों के नामों को लेकर एमसीडी मुख्यालय में मंगलवार को कयासों का दौर चलता रहा।
मेयर ने पश्चिमी जोन में लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने पश्चिमी ज़ोन में सफाई व्यवस्था की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मंगलवार को विकासपुरी और तिलक नगर वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उनको विकासपुरी वार्ड के कई ढलाव घरों के बाहर कूड़े का ढेर लगे हुए मिले। उन्होंने कूड़ा प्रबंधन प्राइवेट एजेंसी और अधिकारियों को निर्देश दिया कि ढलाव घरों की मरम्मत कराई जाए और कूड़े को नियमित रूप से उठाया जाए।
मेयर को विकासपुरी वार्ड में एक ढलाव घर के पास सड़क पर दो-तीन किलोमीटर तक कूड़ा फैला मिला। इस कारण यहां सड़क पूरी तरह बंद हो चुकी है। यह दृश्य देखकर मेयर ने कूड़ा प्रबंधन एजेंसी के कर्मचारियों को फटकार लगाई और आदेश दिया कि दो दिन के भीतर सड़क से सारा कूड़ा हटाया जाए। तिलक नगर वार्ड में भी ढलाव घर के बाहर कूड़ा पड़ा हुआ था और आवारा पशु घूम रहे थे।
एक सरकारी स्कूल और डिस्पेंसरी के पास भी कूड़े का ढेर लगा था और एक नव निर्मित मोहल्ला क्लिनिक के बाहर मुख्य सड़क पर कूड़ा डालने का डंपिंग प्वाइंट बना दिया गया था, जिससे यातायात की समस्या उत्पन्न हो रही थी। मेयर ने निर्देश दिए कि आज ही कूड़ा उठाया जाए और सफाई की जाए।