फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi notice to three bike taxi companies sought reply within seven days

परिवहन विभाग का शिकंजा: बाइक टैक्सी की तीन कंपनियों को नोटिस, सात दिन के अंदर मांगा जवाब

Thu, 23 Feb 2023 08:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 23 Feb 2023 08:20 AM IST
सार

परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा के मुताबिक, एप आधारित बाइक टैक्सी की बुकिंग पर लगातार नजर रखी जा रही है। अवैध तौर पर अगर बुकिंग लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जााएगी। नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Delhi notice to three bike taxi companies sought reply within seven days
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली में अवैध रूप से चल रही बाइक टैक्सी पर परिवहन विभाग का शिकंजा और कसने लगा है। परिवहन विभाग की तरफ से जारी सार्वजनिक नोटिस के बाद तीन एग्रीगेटर कंपनियों(ओला, उबर और रैपिडो) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने तीनों कंपनियों से सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। पिछले तीन दिनों के दौरान 50 से अधिक बाइक टैक्सी का चालान हो चुका है। 
विज्ञापन


परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा के मुताबिक, एप आधारित बाइक टैक्सी की बुकिंग पर लगातार नजर रखी जा रही है। अवैध तौर पर अगर बुकिंग लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जााएगी। नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की सख्ती के बाद एप से बुकिंग लेने के बाद भी यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दोपहिया वाहन चालकों के नहीं पहुंचने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के शहरों में लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


 दिल्ली की सड़कों पर चलने के लिए किसी भी एग्रीगेटर(किराये पर वाहनों का परिचालन करने वाली कंपनी)को ना तो परिवहन विभाग की तरफ लाइसेंस जारी किया गया है। बावजूद इसके सुरक्षा के लिए तय मानकों की अनदेखी करते हुए दिल्ली-एनसीआर में बाइक टैक्सी का वाणिज्यिक इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सफर करने वालों को कम किराया में गंतव्य तक पहुंचने का मौका जरूर मिला लेकिन किसी भी हादसा या अनहोनी होने की सूरत में होने पर जिम्मेवारी लेने वाला कोई  नहीं होने की वजह से किराये पर किसके इशारे पर अब तक दोपहिया वाहनों का वाणिज्यिक इस्तेमाल हो रहा था। एग्रीगेटर अगर सात दिनों के अंदर माकूल जवाब नहीं देते हैं तो उनपर एक-एक लाख का जुर्माना भी किया जाएगा। 
 

होम डिलीवरी करने वालों पर भी सख्ती 

होम डिलिवरी के लिए भी दोपहिया वाहनों का वाणिज्यिक इस्तेमाल किया जा रहा है। कई बार अधिक वजन के सामन लादकर बाइक को चलाया जा रहा है, लेकिन ना तो चालक और ना ही गलियों और सड़कों पर चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। 

परिवहन विभाग की सख्ती के बाद अब ऐसे वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है ताकि नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कस सके। हालांकि इसके लिए एप से सामान की बुकिंग करने के बाद घरों तक पहुंचाया जा रहा है। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने में परिवहन विभाग को भी मुश्किलों का सामना   करना पड़ रहा है।

बुकिंग के बाद भी लोग करते रहे इंतजार

बाइक टैक्सी की बुकिंग के बाद भी यात्रियों को वाहनों के पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। कार्रवाई के डर से वाहन चालकों के नहीं पहुंचने की वजह से लोगों को कैब, ऑटो या मेट्रो का सहारा लेना पड़ा। इस वजह से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में सुबह और शाम के वक्त देरी हुई। बाइक टैक्सी का परिचालन बंद होने की वजह से दिल्लीवासियों को यात्रा पर पहले की अपेक्षा अधिक खर्च के बाद भी मुश्किलें पेश आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed