फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Nodal officers appointed in hospitals to deal with dengue

Delhi : डेंगू से निपटने के लिए अस्पतालों में बनाए गए नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की यह अपील

Thu, 11 Jul 2024 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 01:46 AM IST
सार

सीएमओ प्रभारी को अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिंदू राव अस्पताल में 70 बेड, कस्तूरबा अस्पताल में 75 बेड और स्वामी दयानंद अस्पताल में 22 बेड डेंगू, मलेरिया से प्रभावित रोगियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
Delhi: Nodal officers appointed in hospitals to deal with dengue
file pic.....

विस्तार

डेंगू की तैयारियों के लिए एमसीडी ने अपने सभी अस्पताल में एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। सीएमओ प्रभारी को अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिंदू राव अस्पताल में 70 बेड, कस्तूरबा अस्पताल में 75 बेड और स्वामी दयानंद अस्पताल में 22 बेड डेंगू, मलेरिया से प्रभावित रोगियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन


मानसून शुरू होते ही दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियां बढ़ने लगी हैं। निगम ने अपने अस्पतालों में जरूरत भर बेड आरक्षित किए हैं, मरीजों की संख्या बढ़ने पर बेड की संख्या बढ़ाने की भी तैयारी की गई है। अस्पताल प्रशासन विभाग की ओर से सभी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने परिसर को साफ सुथरा रखें।
विज्ञापन


ये निगरानी करें कि अस्पताल परिसर में कहीं मच्छरों का प्रजनन नहीं होने पाए। हिंदूराव, कस्तूरबा और स्वामी दयानंद अस्पताल एमसीडी के सेंटिनल अस्पताल के तौर पर नामित किया गया है, जहां रोगियों के लिए पर्याप्त संख्या में मच्छरदानी उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल परिसर में मच्छरों से बचाव से संबंधित बैनर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मलेरिया और डेंगू की परीक्षण किट पर्याप्त रूप से उपलब्ध है। डायग्नोस्टिक किट, दवाए, आईवी फ्लूइड्स के स्टॉक की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। 24 घंटे ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां रक्त मिलने में कोई समस्या नहीं है।


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की है अपील
अस्पताल प्रशासन विभाग ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि वे अपने घर के आस पास में कबाड़ जमा न होने दें, पानी जमा न होने दें। सुबह शाम पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और बुखार आने पर बिना देरी के अस्पताल पहुंचें। निगम के अस्पतालों में मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed