{"_id":"642800f401a459451f0a5e93","slug":"delhi-nizamuddin-area-pwd-bulldozer-action-on-illegal-encroachment-heavy-force-deployed-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: निजामुद्दीन में अवैध अतिक्रमण पर चला PWD का बुलडोजर, भारी सुरक्षा बल रहा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: निजामुद्दीन में अवैध अतिक्रमण पर चला PWD का बुलडोजर, भारी सुरक्षा बल रहा तैनात
Sat, 01 Apr 2023 10:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:28 PM IST
सार
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अनंत कुमार ने कहा कि दरगाह में हुए अतिक्रमण को हटाया गया। इस अभियान के दौरान दरगाह के कर्मचारियों ने लोक निर्माण विभाग, दिल्ली पुलिस व अन्य के साथ मिलकर अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन
निजामुद्दीन इलाके में चला पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती हजरत निजामुद्दीन, मथुरा रोड स्थित दरगाह शरीफ से अतिक्रमण को हटाया गया। दरगाह का काफी हिस्सा सड़क की फुटपाथ पर था। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन
इस बारे में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अनंत कुमार ने कहा कि दरगाह में हुए अतिक्रमण को हटाया गया। इस अभियान के दौरान दरगाह के कर्मचारियों ने लोक निर्माण विभाग, दिल्ली पुलिस व अन्य के साथ मिलकर अतिक्रमण को हटाया। उन्होंने कहा कि दरगाह का काफी हिस्सा सड़क के फुटपाथ पर आया हुआ था। अभियान के दौरान इसी हिस्से को हटाया गया है। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की काफी मदद मिली।
विज्ञापन
किसी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ। वहीं मौजूद लोगों ने इस अभियान के संबंध में कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया। हालांकि कुछ लोगों से सवाल उठाए कि यह दरगाह काफी पुरानी है और अभी तक यह इसी स्थिति में थी, लेकिन कोई दिक्कत नहीं थी।
विज्ञापन