{"_id":"638247702939356e93141ac7","slug":"delhi-news-widow-raped-on-the-pretext-of-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो पत्नियों से भी नहीं भरा मन: विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, खुद को बताया था तलाकशुदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पत्नियों से भी नहीं भरा मन: विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, खुद को बताया था तलाकशुदा
Sat, 26 Nov 2022 10:50 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:50 PM IST
सार
सात अप्रैल को वसंत कुंज निवासी विधवा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया था कि वह अकेली रहती है। उसकी शादी डॉट कॉम के जरिये आरोपी से बात हुई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो पत्नियां होने के बाद भी खुद को तलाकशुदा बताकर एक व्यक्ति ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया हुआ था। आरोपी विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था। वसंतकुंज नॉर्थ के एक मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
आरोपी सात माह से पुलिस को चकमा दे रहा था। अब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रवि लखीना (46) के रूप में हुई है। रवि को दिल्ली की अदालत ने 17 सितंबर को भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि सात अप्रैल को वसंत कुंज निवासी विधवा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया था कि वह अकेली रहती है। उसकी शादी डॉट कॉम के जरिये आरोपी से बात हुई थी। आरोपी ने फर्जी प्रोफाइल बना रखी थी।
आरोपी ने उससे कहा कि वह तलाकशुदा है और विधवा ढूंढ रहा है। आरोपी ने शादी की बात कर पीड़िता से मिलना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसकी दो पत्नियों के अलावा दो बच्चे भी हैं।

पीड़िता ने मामला दर्ज कराया तो आरोपी फरार हो गया। अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम उसकी तलाश करने लगी। इस बीच अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-48, गुरुग्राम में आने वाला है।
सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने खुलासा किया कि वह डीयू से स्नातक है और अपना कारोबार है। उसने अलग-अलग वेबसाइट पर शादी के लिए के प्रोफाइल बनाए हुए हैं। वह विधवाओं को ही निशाना बनाता था।