फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News Nigerian man used to provide fake passports to foreigners living in India illegally

Delhi: अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशियों को मुहैया करवाता था फर्जी पासपोर्ट, क्राइम ब्रांच ने नाइजीरियन को किया गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2022 12:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 03 Jul 2022 12:34 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक नाइजीरियन शख्स को दबोचा, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशियों को 25 हजार में फर्जी पासपोर्ट मुहैया करवाता था। इसके पास से अलग-अलग देशों के सात पासपोर्ट बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Delhi News Nigerian man used to provide fake passports to foreigners living in India illegally
क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में अवैध रूप से रह रहे लोगों को 25 हजार रुपये में फर्जी पासपोर्ट और वीजा मुहैया करवाने वाले एक विदेशी नागरिक को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नाइजीरियन नागरिक ल्यूक चीक उर्फ नाजा स्टैम (42) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी अब तक 100 से अधिक लोगों को फर्जी वीजा और पासपोर्ट मुहैया करा चुका है। इसका एक अन्य साथी तिजान नाइजीरिया से कोरियर की मदद से इसे लोगों के नकली पासपोर्ट और वीजा उपलब्ध करवाता था। जिसके बदले ल्यूक को मोटा कमीशन मिलता था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि 29 मई को धर्मवीर नामक शख्स की शिकायत पर पुलिस ने एक अफ्रीकी नागरिक को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके पास से बरामद पासपोर्ट और वीजा फर्जी था। पूछताछ करने आरोपी ने बताया कि उसे नाजा स्टैम नामक शख्स ने फर्जी पासपोर्ट व वीजा उपलब्ध कराया था। पुलिस ने तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बृहस्पतिवार को टीम का सूचना मिली कि आरोपी मालवीय नगर इलाके में मौजूद है। पुलिस की टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से अलग-अलग देशों के सात पासपोर्ट जिन पर भारतीय वीजा लगा था, एक मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2010 में भारत कारोबार के लिए आया था। भारत में उसका वीजा समाप्त होने के बाद भी वह यहीं रुका रहा। इसके बाद वह अपने देश के एक नागरिक के साथ मिलकर फर्जी पासपोर्ट और वीजा का धंधा करने  लगा। तिजान इसके बदले उसे मोटा कमीशन देता था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed