फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News Five lakh rupees released to every ward for installing benches in parks

Delhi: पार्कों में बेंच लगाने के लिए हर वार्ड को पांच लाख जारी, विपक्ष ने राशि बताई कम, बढ़ाने की अपील की

Tue, 24 Oct 2023 04:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Oct 2023 04:07 AM IST
सार

फिलहाल निगम के करीब सभी पार्कों में बेंच लगाने की आवश्यकता है। बेंच लगने के बाद पार्कों में सैर करने आने वाले लोगों को सहूलियत होगी। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा है कि दिल्ली के सभी पार्कों को अत्याधुनिक बनाया जा रहा। सभी वार्डों के लिए 5-5 लाख जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Delhi News Five lakh rupees released to every ward for installing benches in parks
Herbal park

विस्तार

पार्कों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर बेंच लगाने के लिए सभी वार्डों को पांच लाख रुपये जारी किए गए हैं। एमसीडी ने सभी 250 वार्डों को इस काम के लिए कुल 12.50 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

विज्ञापन


इस पैसे से निगम स्कूल, जोनल कार्यालय भवन, सामुदायिक हॉल, स्वास्थ्य केंद्र और वार्डों में एमसीडी की किसी अन्य संपत्ति के भीतर बेंच लगाई जा सकती है। लंबे समय तक निगम की सत्ता में रहे मौजूदा विपक्ष ने वार्डों के अंदर बेंच लगाने के लिए जारी की गई राशि को बहुत कम बताया है और इसे बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन


फिलहाल निगम के करीब सभी पार्कों में बेंच लगाने की आवश्यकता है। बेंच लगने के बाद पार्कों में सैर करने आने वाले लोगों को सहूलियत होगी। बुजुर्गों को इसका अधिक लाभ मिलेगा। जरूरत पड़ने पर निगम स्कूल, जोनल कार्यालय भवन, सामुदायिक हॉल, स्वास्थ्य केंद्र आदि में भी इस फंड से बेंच लगाई जा सकेंगी। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा है कि दिल्ली के सभी पार्कों को अत्याधुनिक बनाया जा रहा। सभी वार्डों के लिए 5-5 लाख जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा है कि पार्षद फंड से पांच लाख रुपए खर्च कर विद्यालयों, कम्युनिटी सेंटरों, क्षेत्रीय कार्यालय व पार्कों में बेंच लगाना है, यह राशि इस कार्य के लिए बहुत ही कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed