{"_id":"63082bdc0cd06c16be717130","slug":"delhi-news-environment-minister-gopal-rai-held-a-review-meeting-with-the-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सर्दी में प्रदूषण पर वार की तैयारी, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विभागों के साथ की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सर्दी में प्रदूषण पर वार की तैयारी, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विभागों के साथ की समीक्षा बैठक
Fri, 26 Aug 2022 08:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 26 Aug 2022 08:10 AM IST
सार
राय ने बताया कि इस वर्ष की शीतकालीन कार्य योजना पराली व कूड़ा जलाने, वाहन व धूल प्रदूषण, हॉटस्पॉट, स्मॉग टावर, केंद्र सरकार और पड़ोसी राज्यों से संवाद, ग्रीन वार रूम व ग्रीन एप को उन्नत बनाने जैसे 15 फोकस बिंदुओं पर आधारित है।
विज्ञापन
गोपाल राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में सर्दी में प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने 15 बिंदुओं को तैयार किया है। इसके तहत अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी तय कर काम किया जाएगा। इस संबंध में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शीतकालीन कार्य योजना तैयार करने को लेकर बृहस्पतिवार को संबंधित विभागों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी , विकास विभाग और वन विभाग के अधिकारी शामिल रहे। अब अगली बैठक पांच सितंबर को होगी।
विज्ञापन
राय ने बताया कि इस वर्ष की शीतकालीन कार्य योजना पराली व कूड़ा जलाने, वाहन व धूल प्रदूषण, हॉटस्पॉट, स्मॉग टावर, केंद्र सरकार और पड़ोसी राज्यों से संवाद, ग्रीन वार रूम व ग्रीन एप को उन्नत बनाने जैसे 15 फोकस बिंदुओं पर आधारित है। इसके साथ ही पांच सितंबर को सभी संबंधित 33 विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्धारित फोकस बिंदुओं पर संयुक्त कार्य योजना तैयार की जाएगी। गोपाल राय ने कहा कि बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण सुझाव आए। गोपाल राय ने कहा कि 15 फोकस बिंदुओं में पहली पराली की समस्या है। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दिल्ली के सभी पंजिकृत औद्योगिक इकाईयों को पीएनजी में तब्दील कर दिया गया हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारा सातवां फोकस बिंदु हॉटस्पॉट है। यह दिल्ली के वह इलाके हैं, जहां सबसे ज्यादा लोगों को प्रदूषण का शिकार होना पड़ता है। स्मॉग टावर भी फोकस बिंदु है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 33 विभागों के साथ संयुक्त बैठक पांच सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में एमसीडी, एनडीएमसी, कैंटोनमेंट बोर्ड, डीडीए, सीपीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक पुलिस, ट्रांसपोर्ट विभाग व विकास विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
दिव्यांग पेंशन की राह होगी आसान: गौतम
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों और दिव्यगों की पेंशन की राह और आसान करने का निर्णय लिया है। इसके लिए लाभार्थियों को पेंशन कार्ड जारी किए जाएंगे। यह जानकारी समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद दी। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और दिव्यांगो को जारी की जाने वाली पेंशन की स्थिति की जानकारी ली। समाज कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को बुजुर्गों और दिव्यांगों को दी जा रही पेंशन की स्थिति की जानकारी लेने के बाद समय पर उनको पेंशन जारी करने के निर्देश दिए।