{"_id":"6323dce9383e157c6b09979d","slug":"delhi-news-another-fir-registered-against-tihar-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, तिहाड़ के अधिकारियों पर एक और एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, तिहाड़ के अधिकारियों पर एक और एफआईआर दर्ज
Fri, 16 Sep 2022 07:48 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 16 Sep 2022 07:48 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र यादव ने कुछ समय पहले एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ प्रशासन को पत्र लिखा है और पूछा है कि एफआईआर में नामजद अधिकारी व कर्मचारी कहां-कहां तैनात हैं।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में एफआईआर भ्रष्टाचार निरोधक कानून (पीओसी) के तहत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार की अनुमति लिए बिना ही तिहाड़ जेल के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र यादव ने कुछ समय पहले एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ प्रशासन को पत्र लिखा है और पूछा है कि एफआईआर में नामजद अधिकारी व कर्मचारी कहां-कहां तैनात हैं।
विज्ञापन
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में तिहाड़ जेल के अधिकारियों के खिलाफ पहली एफआईआर मकोका के तहत दर्ज की गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ प्रशासन को पत्र लिखा था। तिहाड़ प्रशासन ने पहली एफआईआर में नामजद सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तिहाड़ के उन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत एफआईआर दर्ज की है जो पहली एफआईआर में बच गए थे। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। ईओडब्ल्यू ने पत्र लिखकर तिहाड़ प्रशासन से नामजद व अधिकारियों की जानकारी मांगी है। हालांकि तिहाड़ प्रशासन ने अभी पूरी जानकारी नहीं दी है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने तिहाड़ तेल के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत एफआईआर दर्ज करने के लिए दिल्ली सरकार से अनुमति मांगी थी।