फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›    Delhi-NCR will now receive rains from 25 june

धीमी हुई मानसून की चाल, दिल्ली-एनसीआर में अब 25 से होगी झमाझम बारिश

Sat, 20 Jun 2020 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Jun 2020 04:18 AM IST
विज्ञापन
 Delhi-NCR will now receive rains from 25 june
rain in delhi - फोटो : ani
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी समेत दिल्ली एनसीआर में 25 जून से झमाझम बारिश होगी। मानसून की दस्तक के साथ ही तपती गर्मी से राहत मिलेगी और पारा कुछ नीचे जाएगा। पहले मानसून के 21 जून तक दिल्ली पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक इसकी चाल कुछ धीमी हुई है और अब इसके पहुंचने में देरी के आसार हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के उप महानिदेशक आनंद शर्मा के मुताबिक झारखंड में मानसून 22 से 24 जून के बीच पहुंचने के आसार हैं। वहीं उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते से उत्तर पूर्वी भारत, पूर्व और मध्य भारत और पश्चिमी तटों पर गरज के साथ भारी बारिश के आसार हैं। देश के कई इलाकों में लगातार झमाझम बारिश होगी। 
विज्ञापन


फिलहाल तो दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उतर भारत के कई इलाकों में गरमी कहर ढा रही है। दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री तक पार कर गया है। आईएमडी ने राजस्थान के कई भागों में गर्म हवाएं चलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के हिसाब से 22 जून से 24 जून के बीच स्थितियां अनुकूल बन रही हैं, इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हिमालय के पहाड़ी इलाकों में मानसून का आगमन होगा। इसके बाद ही 25 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है। मानसून आने के साथ ही लगातार बारिश के बाद गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। 


लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान में न के बराबर बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में न के बराबर बारिश होगी। इन इलाकों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात के अलग अलग हिस्सों में भी अगले हफ्ते से बारिश शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed