{"_id":"5e05a1808ebc3e87a25b5171","slug":"delhi-ncr-weather-updates-reasons-behind-extreme-cold-and-increasing-pollution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...तो इसलिए पड़ रही है दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड और बढ़ रहा है प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो इसलिए पड़ रही है दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड और बढ़ रहा है प्रदूषण
Fri, 27 Dec 2019 11:45 AM IST
प्राची प्रियम
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में ठंडऔर प्रदूषण से सभी परेशान
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एनसीआर में शीतलहर और तेजी से गिरते तापमान ने लोगों को हलकान कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गुरुवार को भी दिन में हल्की धूप रही और शाम को शहर में कोहरे की चादर छा गई। न्यूनतम तापमान 5.8 और अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 118 सालों के इतिहास में दिसंबर का महीना दूसरी बार सबसे ठंडा होने जा रहा है। अब भी कई दिनों तक ठंड बरकरार रहेगी, साथ ही 31 दिसंबर को बारिश भी हो सकती है। एक जनवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
वहीं, शहर में प्रदूषण का स्तर भी स्थिर है। औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 यानी लाल निशान के पार रहा। सेक्टर-62 में एक्यूआई 358, सेक्टर-1 में 376, सेक्टर-116 में 375 रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बर्फबारी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसलिए यहां का तापमान लगातार कम हो रहा है। वातावरण में धूल के कण जमा है, जिस वजह ले लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। तेज धूप निकलने और अधिकतम तापमान बढ़ने के बाद ही प्रदूषण कम होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
इन कारणों से बढ़ रहा है प्रदूषण
- जुगाड़ वाहनों से निकलने वाला धुआं
- जगह-जगह अलाव का जलना
- सड़कों पर झाड़ू लगाना
- निर्माण कार्यों का जारी रहना
- रेस्तरां में कोयला और तंदूर का इस्तेमाल होना