फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR weather updates maximum and minimum temperatue weather forecast about rain and thunderstorm

मानसून से पहले दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, सामान्य से छह डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से राहत

Sun, 31 May 2020 05:50 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 31 May 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR weather updates maximum and minimum temperatue weather forecast about rain and thunderstorm
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : ANI

शनिवार आधी रात के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवाओं के साथ झमाझम बरसात का सिलसिला देर तक चलता रहा। मानसून से पहले की इस बारिश ने दिल्ली और एनसीआर में रहने वालों को उस भीषण गर्मी से मुक्ति दे दी है जो वे बीते कई दिनों से झेल रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।  

विज्ञापन


अब दिल्ली-एनसीआर का पारा पीक पर जाने के बाद ढलान पर है। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर जाने के बाद शनिवार को छह डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। इस महीने में दूसरी बार तापमान 35 डिग्री से नीचे खिसका है। लगातार होने वाली आंधी और बारिश ने तापमान गिरा दिया है। शनिवार देर रात भी हवाओं के साथ बारिश हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी तापमान कमोबेश स्थिर रहेगा। हल्की बारिश होगी और बादल छाए रहेंगे। साथ ही 30-50 किमी प्रति घंटे की चाल से हवाएं चलेंगी। इसके बाद अगले तीन दिनों तक आसमान खुला रहेगा। उस वक्त तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। चार जून से दोबारा बारिश का अंदेशा है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर शनिवार सुबह हल्के बादलों से घिरा रहा। दिन चढ़ने के साथ सूर्य देव बीच-बीच में चमकते रहे, लेकिन शुक्रवार की हल्की बारिश व तेज पुरवा हवाओं से तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.2 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 26 मई को सामान्य से छह डिग्री ऊपर 46 डिग्री पर पहुंच गया था। इस सीजन का अभी तक का यह सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। 


इसके बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू हुई। खास बात यह है कि मई में यह दूसरा दिन है, जब तापमान 35 डिग्री से नीचे चला गया। इससे पहले सिर्फ चार मई को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed