फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ncr weather update today Thunderstorm with light to moderate intensity rain in noida ghaziabad isolated delhi areas

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह हुई तेज बारिश, दिन में फिर बरसेंगे बदरा

Fri, 31 Jul 2020 11:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 31 Jul 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi ncr weather update today Thunderstorm with light to moderate intensity rain in noida ghaziabad isolated delhi areas
दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हुई बारिश - फोटो : एएनआई

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह बारिश तेज बारिश हुई जिसके बाद लोगों को उमस से जरूर राहत मिली। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होने से उमस और गर्मी बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज दिन के वक्त दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली के कई इलाकों के साथ ही नोएडा, इंदिरापुरम, हापुड़, गुलावठी, स्याना, पिलखुवा, चंदौसी, सहसवान, मुरादाबाद में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को शहर में बूंदाबांदी, ग्रामीण इलाकों में बरसे बादल
गुरुग्राम में गुरुवार को बूंदाबांदी होने से शहर व आसपास के क्षेत्र में सुबह मौसम सुहाना हो गया। दोपहर बाद तेज धूप निकलने से फिर से उमस और गर्मी महसूस की गई। सुबह करीब दस बजे आसमान काली घटाओं से घिर गया और बूंदाबांदी शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज बारिश की संभावना थी, लेकिन शहर में कहीं हल्की बारिश तो कहीं सिर्फ बूंदाबांदी हुई। शहर में हुई बूंदाबांदी से कुछ जगहों पर जलभराव से भी लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं पटौदी में तेज बारिश हुई व  अंडर पास में पानी भरने से वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

पटौदी क्षेत्र में 9 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, सोहना में एक एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है। पुराने गुरुग्राम के कई क्षेत्रों में थोड़ी तेज बारिश हुई, इस कारण उन इलाकों में लोगों को जलभराव से परेशानी उठानी पड़ी।


पटौदी के पहाड़ी अंडरपास में भरा बरसात का पानी
पटौदी क्षेत्र में करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश ने गांव पहाड़ी के अंडरपास में चार फीट पानी भर गया। इस कारण यहां यातायात बाधित हो गया। अंडरपास में पानी भरने से वाहन चालकों को 300 मीटर का रास्ता तय करने के लिए करीब आठ किलोमीटर घुम कर आना पड़ा। बता दें कि पहाड़ी पुल बीते 7 मार्च को क्षतिग्रस्त हो गया था, इस कारण प्रशासन ने ग्रामीणों के आवागमन के लिए अंडरपास को साफ किया था। इससे पहले यह अंडरपास बंद पड़ा हुआ था। फ्लाईओवर टूटने के कारण इसे खोला गया था, लेकिन गुरुवार को हुई तेज बारिश  के कारण अंडरपास पूरी तरह से जलमग्न हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed