फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Update Today heavy rain in many areas today

Delhi-NCR Rain: दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, सड़क किनारे जलभराव

Wed, 30 Jul 2025 07:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 30 Jul 2025 07:18 PM IST
सार

Delhi NCR Rain Today: राजधानी दिल्ली में अगले पांच दिनों तक मौसम बरसात वाला रहने वाला है। वहीं बुधवार दोपहर और शाम को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए दिखे।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Update Today heavy rain in many areas today
वसंत कुंज में बारिश से जलभराव - फोटो : X @ANI

विस्तार

विज्ञापन

Delhi NCR Weather Update Today: राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। शाम सात बजे के आस पास वसंत कुंज इलाके में बारिश हुई। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी हल्की बारिश देखने को मिली। बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ बीते मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश राहत लेकर आई। लेकिन बारिश की वजह से जलभराव और जाम ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानें पांच दिन कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली में फिर झमाझम बारिश वाला मौसम बन गया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में चार अगस्त तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं।

 

बीते मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी। लेकिन बारिश की वजह से जलभराव और जाम जैसी स्थितियों से शहरवासी जूझते और परेशान नजर आए। कई इलाकों में सड़कें तालाब तो गलियां और अंडरपास झीलों में तब्दील हो गए। इसकी वजह से घंटों तक जाम लगा रहा, जिसने दिल्ली के साथ ही एनसीआर वालों की भी रफ्तार धीमी कर दी। सुबह के समय स्कूल-कॉलेज और दफ्तर पहुंचने वाले सबसे ज्यादा परेशान हुए। हालांकि हर बारिश में मुसीबत बनने वाला मिंटो ब्रिज में इस बार जलभराव की स्थिति नहीं होने से राहत रही। 

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में मौसम का बदलाव और तेज बारिश का असर कई उड़ान सेवाओं पर भी देखने को मिला। इसे देखते हुए इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया जैसी बड़ी एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए यात्रा सलाह जारी की। दिल्ली के पंचकुइयां रोड, मोती बाग, आईटीओ, मुखर्जी नगर और पुल प्रह्लादपुर सहित कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। आईटीओ, धौला कुआं, नारायणा, पटेल नगर, विजय चौक, जंगपुरा, आरके पुरम, लाजपत नगर, तालकटोरा रोड, रफी मार्ग और रोहिणी जैसे इलाकों में भारी बारिश हुई।

ये भी पढ़ें: सीए की खुदकुशी की कहानी: ऑनलाइन मंगाया था गैस सिलिंडर...जेब में मिली पर्ची से खुलासा; इसलिए छिपकर रहता था धीरज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed