फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Update Today IMD Orange Alert for Heat Wave And Thunderstorm Monsoon in Delhi News in Hindi

अभी दूर है मानसून: आसमान से बरस रही आग से कब मिलेगी राहत? दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट, शाम को आंधी के आसार

Mon, 17 Jun 2024 08:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 17 Jun 2024 08:44 AM IST
सार

Delhi Monsoon 2024 Update : राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। एक तरफ अभी लू और सताएगी। तो वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने बताया है कि शाम को आंधी के आसार हैं। 

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Update Today IMD Orange Alert for Heat Wave And Thunderstorm Monsoon in Delhi News in Hindi
Weather Update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सूरज की तपिश और लू से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। लेकिन मौसम विभाग ने कहा है कि 20 जून को थोड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


दिल्ली में बढ़ेगा तापमान
शाम के समय 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से धूल भरी आंधी भी चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। 

विज्ञापन

रविवार को तापमान रहा 44 के पार
वहीं, सब केंद्रों में रिज का सर्वाधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है। 

वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 46.2, पालम व लोधी रोड में 45.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

20 जून से मिलेगी थोड़ी राहत
मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 जून तक गर्मी और बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 से 34 के बीच रहेगा। वहीं लू की गंभीर स्थिति रहेगी और दिन में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। राहत की बात यह है कि 20 जून को थोड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

दिल्ली में कब आएगा मानसून
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अभी रात के तापमान में भी कोई खास कमी आने के आसार नहीं हैं। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में मानसून की सामान्य तारीख 29 जून 2024 है। लेकिन अनुमान है कि 24 जून से मौसम में बदलाव आएगा।

इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रचंड गर्मी अभी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी के अधिकांश हिस्सों को 17-18 जून तक इसी तरह सताएगी। जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि में अगले एक-दो दिन कमोबेश यही स्थिति रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed