फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ncr weather update rain in some parts cloud in other parts all update

Delhi NCR Weather: तेज धूप के बाद नोएडा-गाजियाबाद में चली धूल भरी आंधी, बदला मौसम का मिजाज

Thu, 24 Jun 2021 04:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 24 Jun 2021 04:24 PM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में गुरुवार सुबह कुछ इलाकों में हुई बारिश के बाद शाम होते-होते तेज आंधी चलनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Delhi ncr weather update rain in some parts cloud in other parts all update
दिल्ली-एनसीआर में चल रहीं धूल भरी हवाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह छाए बादल और फिर कुछ इलाकों में हुई बारिश के बाद शाम होते-होते तेज धूलभरी हवाएं चलने लगी हैं। गौरतलब है कि गुरुवार सुबह गाजियाबाद के कुछ इलाकों में अचान से तेज बारिश शुरू हो गई थी। हालांकि कुछ ही समय बाद तेज धूप भी खिल गई थी जिससे पूरे उम और गर्मी का माहौल रहा।

विज्ञापन


मौसम बदलने से दिल्ली-एनसीआर के पारे में कुछ गिरावट जरूर है लेकिन उमस ज्यादा होने से लोग अब भी परेशान हैं। देश के कई हिस्सों में हो रही मानसून की बारिश का इंतजार दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि जिन इलाकों मेें बादल नहीं छाए हैं, वहां सुबह से ही गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है। आगामी 25 जून को हल्की बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है।

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालात यह रहे कि सुबह सात बजे से ही धूप की तेज चुभन होना शुरू हो गई थी और 10 बजे तक सूरज कड़े तेवर में था। दिन भर तेज धूप खिलने की वजह से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 77 फीसदी और न्यूनतम 31 फीसदी दर्ज किया गया। नमी का अधिक स्तर होने की वजह से सुबह से लेकर शाम तक चिपचिपी गर्मी का एहसास भी बना रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में भी दिल्ली-एनसीआर को राहत के ज्यादा आसार नहीं हैं। दिन भर धूप खिले रहने की वजह से अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है।


एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने मानसून में सात दिन और देरी होने का अनुमान जताया है। इसकी वजह पश्चिमी दिशा से लगातार आने वाली हवाओं को बताया जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में जून के अंत तक मानसून की दस्तक हो सकती है। इससे पहले विभाग ने 15 जून तक मानसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed