फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR weather update Conditions remained bad due to humidity on Wednesday

पूरे हफ्ते भीगेगा दिल्ली-NCR: बुधवार को उमस से हाल रहा बेहाल, कल बारिश का येलो अलर्ट, जानें पूरा पूर्वानुमान

Wed, 18 Jun 2025 10:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 18 Jun 2025 10:32 PM IST
सार

Delhi NCR Weather Update: बुधवार को दिनभर सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। हालांकि, बदरा नहीं बरसे, ऐसे में लोगों ने उमस वाली गर्मी महसूस की। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi NCR weather update Conditions remained bad due to humidity on Wednesday
दिल्ली का मौसम - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में बारिश से कुछ राहत तो मिली है लेकिन उमस बरकरार है। मौसम विभाग ने चार दिन आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं।

विज्ञापन

इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। खासकर शाम के समय हवा की स्पीड 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में 23 और 24 जून को भी मौसम खराब रह सकता है। दोनों ही दिन तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का अनुमान है। हालांकि, इसको लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दोनों ही दिन हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे देखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। बुधवार को दिनभर सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। हालांकि, बदरा नहीं बरसे, ऐसे में लोगों ने उमस वाली गर्मी महसूस की। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 65 फीसदी रहा। 

विज्ञापन

आया नगर में सबसे अधिक रहा तापमान
आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज व लोधी रोड में 33. 8 और पालम में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।  न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- चिंताजनक: दिल्ली में साल में सिर्फ 259 घंटे हवा रहती है साफ और मौसम सुहावना, राजधानी से बेहतर बंगलूरू-अहमदाबाद

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed