फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Today IMD has issued a yellow alert for rain in Delhi

आने वाला है मानसून: दिल्ली में बारिश से मिलेगी राहत, धूल भरी आंधी का अलर्ट; एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 25 Jun 2024 10:38 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Jun 2024 10:38 AM IST
सार

Delh Weather News: दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी भी चलेगी।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Today IMD has issued a yellow alert for rain in Delhi
दिल्ली में बारिश का अलर्ट - फोटो : भूपिंदर सिंह, अमर उजाला

विस्तार

Delhi NCR Weather Today: राजधानी दिल्ली में मानसून की एंट्री होने वाली है। मानसून से पहले ही मौसम ने करवट बदल ली है। बीते दो दिनों से आसमान में छाए बादल और बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली समेत एनसीआर में हल्के बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी भी चलेगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है। 

विज्ञापन

दिल्ली को मिली गर्मी से राहत
बीते सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद तेज हवा के साथ आंधी चली, इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। हालांकि उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में तापमान में आई गिरावट
सोमवार दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली, जबकि कई इलाकों में बारिश हुई। सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। रात में हवा में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में 13 एमएम दर्ज की गई। पालम में 6.9, आया नगर में 1.5, रिज में 0.8, पीतमपुरा व पूसा में 0.5 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

विज्ञापन

जाफरपुर सर्वाधिक गर्म रहा
मौसम विभाग के मुताबिक, जाफरपुुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर व नजफगढ़ में 40, पीतमपुरा में 39.6, पालम में 38.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुग्राम में हफ्ते भर ऐसा रहेगा मौसम

मिलेनियम सिटी में सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, दोपहर को शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। बादलों के चलते शहर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। शहर का न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पूरे हफ्ते आसमान में बादल छाए रहेंगे वहीं सप्ताह के अंत में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा सोमवार को जिले की हवा भी सामान्य रही।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 106 दर्ज किया गया। साथ ही विकास सदन का वायु गुणवत्ता सूचकांक 98, सेक्टर-51 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 117, सेक्टर-2 आईएमटी मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 128 दर्ज किया गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed