{"_id":"656cb6d6e580f4e3000eb725","slug":"delhi-ncr-weather-sunny-during-day-and-drizzle-in-evening-air-quality-improved-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Weather: दिन में खिली धूप तो शाम को बूंदाबांदी, हवा हुई साफ और तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR Weather: दिन में खिली धूप तो शाम को बूंदाबांदी, हवा हुई साफ और तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ी
Sun, 03 Dec 2023 10:42 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:42 PM IST
सार
रविवार सुबह छाए हल्के कोहरे के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह दृश्यता 700 मीटर दर्ज की गई। रविवार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से 4-8 किमी की गति से हल्की ठंडी हवा चली।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को दिनभर खिली हल्की धूप से ठंड से मामूली राहत मिली। पारा भी सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। शाम ढलते ही तेज हवाओं के कारण ठंड महसूस होने लगी। वहीं, कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी के कारण मौसम साफ हो गया और तापमान में गिरावट होने से ठंड में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
रविवार सुबह छाए हल्के कोहरे के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह दृश्यता 700 मीटर दर्ज की गई। रविवार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से 4-8 किमी की गति से हल्की ठंडी हवा चली।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1-1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन