फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather News Chance of rain in Delhi NCR within next 24 hours temperature will drop

Delhi-NCR Weather : आज-कल हो सकती है बारिश, तापमान में गिरावट की संभावना, 17 अक्तूबर तक बदला रहेगा मौसम

Sun, 15 Oct 2023 01:26 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Oct 2023 01:26 AM IST
सार

Delhi NCR Weather Forecast: राजधानी दिल्ली के मौसम विशेषज्ञों ने इस सप्ताह के अंत तक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आने की संभावना पहले ही जाहिर कर दी थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बूंदाबांदी से तापमान में करीब तीन से चार डिग्री तक की कमी आएगी। 

विज्ञापन
Delhi NCR Weather News Chance of rain in Delhi NCR within next 24 hours temperature will drop
दिल्ली-एनसीआर में बदल रहा मौसम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों में जहां बारिश तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राजधानी दिल्ली के मौसम विशेषज्ञों ने इस सप्ताह के अंत तक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आने की संभावना पहले ही जाहिर कर दी थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इससे तापमान में करीब तीन से चार डिग्री तक की कमी आएगी। 

विज्ञापन

राजधानी में मौसम का मिजाज प्रतिदिन बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 15 से 17 अक्तूबर के बीच बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। आईएमडी की वेबसाइट द्वारा जारी किए आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली के सफदरजंग इलाके में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मौसम वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया था कि इस सप्ताह के अंत में एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका असर 15 अक्तूबर को जम्मू कश्मीर, व हरियाणा के उत्तरी हिस्से में देखने को मिलेगा। इसके बाद 16 अक्तूबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में इसका असर रहेगा। इसके असर से 15 से 17 अक्तूबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed