दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, अगले तीन-चार दिनों तक नहीं होगी बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर के लोगों को अब भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम वाभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश के आसार भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन फिलहाल अगले तीन से चार दिनों में ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है।
दिल्ली में अगले 3 से 4 दिनों में ज़्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है, उसके बाद बारिश में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, खासकर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के उप महानिदेशक आनंद शर्मा #monsoon pic.twitter.com/it9cbIigTo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2020
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के उप महानिदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि उसके बाद बारिश में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, खासकर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में।
मालूम हो कि कई दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार शाम को दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया था। दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। दिल्ली के आस पास कई इलाकों में बारिश भी हुई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान में बताया था कि अगले कुछ घंटों में मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान 20 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का भी अनुमान जताया था।