फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Ncr Weather Forecast Today Latest News Update

दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, कई इलाकों में अंधड़-ओलावृष्टि के बाद बत्ती गुल

Sun, 19 Apr 2020 12:47 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 19 Apr 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Delhi Ncr Weather Forecast Today Latest News Update
दिल्ली-एनसीआर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण दिल्ली एनसीआर के मौसम में हुए बदलाव का असर शनिवार को भी नजर आया। शनिवार दोपहर से ही मौसम बदलने लगा और शाम होते-होते आंधी-तूफान आया और फिर झमाझम बारिश की बूंदों ने पूरे दिल्ली-एनसीआर को भिगो दिया। 

विज्ञापन


मौसम ने शाम को अचानक करवट ली और दिनभर की गर्मी आंधी तूफान में बदल गई। नोएडा समेत कई इलाकों में अचानक काले बादल घिर आए और तेज हवाएं चलने लगीं। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे। 
विज्ञापन


झमाझम बारिश का यह सिलसिला देर रात तर जारी रहा। रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही और आंधी-तूफान चलते रहे। इस वजह से कई इलाकों में बिजली भी कट गई, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लगातार दूसरा दिन है कि दिल्ली व आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर दिख रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी दिल्ली एनसीआर में बारिश हुई थी।   

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने पहले ही बताया था कि 18 और 19 अप्रैल को दिल्ली और उससे सटे इलाके जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

इसके बाद 19 अप्रैल की शाम से पश्चिमी विक्षोभ का असर एक बार फिर दिखाई देगा, जिसके चलते 19 अप्रैल की रात और 20 अप्रैल को दिन में बारिश होने की संभावना है। 

आंधी और बारिश की चेतावनी से किसान परेशान 

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज हवाओं और बरसात की संभावना जताईं है। आंधी और बारिश की संभावना ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रबूपुरा क्षेत्र के किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की कटाई का दौर चल रहा है।

अगर बारिश और आंधी आती है तो किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। किसान सुरेंद्र सिंह, शौकिन खां, चंद्रपाल सिंह आदि का कहना है कि काफी मेहनत से फसल तैयार की है। अब जब मेहनत का फल लेने का समय है, अगर बारिश की मार पड़ती है, तो किसान बेहाल हो जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed