फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ncr traffic update Bharat bandh farmers protest avoid these roads singhu border chilla tikri ghazipur border to remain close

भारत बंद: दिल्ली-एनसीआर के येे रास्ते हैं बंद, एक मेट्रो स्टेशन पर नहीं रुक रही मेट्रो, पढ़ें हर अपडेट

Tue, 08 Dec 2020 02:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 08 Dec 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Delhi ncr traffic update Bharat bandh farmers protest avoid these roads singhu border chilla tikri ghazipur border to remain close
गाजीपुर बॉर्डर पर किसान - फोटो : अमर उजाला

भारत बंद के दौरान दिल्ली-हरियाणा की आधा दर्जन सीमाएं आवागमन के लिए आज पूरी तरह से बंद रहेंगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर और एनएच-24 से भी आने जाने से बचने की सलाह दी है। मंगलवार को ध्यान रखने की जरूरत है कि दिल्ली-हरियाणा की सिंघू, औचंदी, पियाओ मनियारी, मंगेश, टीकरी और झारौदा सीमाएं बंद रहेंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को भी दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली से हरियाणा आने जाने वालों को लामपुर, सफियाबाद और सबोली सीमाओं के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लेने का सुझाव दिया गया है। मुकरबा और जीटी करनाल रोड का ट्रैफिक पहले से ही डायवर्ट किया गया है। बडूसराय सीमा केवल कार और दो पहिया वाहनों और हल्के मोटर वाहनों के लिए खुली रहेगी। जबकि झटीकरा सीमा केवल दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए खुली रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि हरियाणा की यात्रा करने वाले लोग धनसा, दौराला, कापसहेड़ा, राजोकरी एनएच-8, बिजवासन, बजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा सीमाओं के रास्ते जा सकेंगे।
विज्ञापन


एक मेट्रो स्टेशन बंद
ग्रीन लाइन पर स्थित श्री राम शर्मा मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। यहां मेट्रो नहीं रुक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के ये बॉर्डर रहेंगे खुले 
हरियाणा की ओर जाने वाले दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच8, बिजवासन/बजघेड़ा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर आज खुले रहेंगे।



गुरुग्राम पुलिस ने भी जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी



नोएडा-गाजियाबाद-दिल्ली आवागमन के लिए रखें ध्यान
मंगलवार को नोएडा की ओर जाने वालों को डीएनडी का रास्ता लेने की सलाह दी गई है। क्योंकि नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर ट्रैफिक के लिए बंद है। गौतम बुद्ध द्वार के पास किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि दिल्ली आने के लिए नोएडा लिंक रोड से बचें और डीएनडी का इस्तेमाल करें। जबकि एनएच-24 पर गाजीपुर बॉर्डर भी गाजियाबाद से दिल्ली के लिए यातायात के लिए बंद किया गया है। लोगों को दिल्ली आने के लिए एनएच-24 से बचने की सलाह दी गई है। गाजियाबाज से दिल्ली आने के लिए अप्सरा, भोपड़ा और डीएनडी का उपयोग करने की सलाह दी गई है। उधर कालिंदी कुंज के रास्ते सरिता विहार और बदरपुर की ओर आने जाने का रास्ता खुला रहेगा। 

बलपूर्वक रास्ता रोका, दुकानें बंद कराई तो सख्त कार्रवाई 
दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ईश सिंघल ने कहा है कि मंगलवार को भारत बंद के दौरान सड़कों पर लोगों की सामान्य आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किये हैं। दिल्ली पुलिस ने वाहनों और यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए एक यातायात सलाहकार तैनात किया है, जो दिनभर दिल्ली यातायात पुलिस के ट्विटर हैंडल से सड़कों पर आवाजाही की सूचना देता रहेगा। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जो भी इस सामान्य आंदोलन को बाधित करने की कोशिश करेगा, बलपूर्वक आवागमन बाधित करेगा या दुकानें बंद कराएगा, उससे कानूनन दृढ़तापूर्वक निपटा जाएगा। दिल्ली पुलिस ने सबसे आम नागरिकों का जीवन बाधित नहीं करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed