फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR traffic update 5 December due to kisan andolan singhu border lampur tikri chilla ghazipur and other borders are close today read to avoid any obstruction

दस दिन से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं किसान, आज भी दिल्ली-एनसीआर के कई रास्ते रहेंगे बंद

Sat, 05 Dec 2020 10:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 05 Dec 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR traffic update 5 December due to kisan andolan singhu border lampur tikri chilla ghazipur and other borders are close today read to avoid any obstruction
किसान आंदोलन के चलते जाम - फोटो : राजन राय
किसान आंदोलन आज अपने 10वें दिन में प्रवेश कर चुका है। दिल्ली और एनसीआर के तमाम शहरों की सीमाओं पर किसान आंदोलन चल रहा है जिसकी वजह से रोजाना कई रास्ते बंद रहते हैं या रूट डायवर्ट किया जाता है। इसकी जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस समेत अन्य जिलों की पुलिस भी देती रहती हैं। अगर आप इन ट्रैफिक अलर्ट को पढ़े बगैर घर से निकलते हैं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। ऐसे में हमारी इस खबर में पढ़ें दिन भर के तमाम ट्रैफिक अपडेट ताकि न आप जाम में फंसें और न ही कोई परेशानी हो....
विज्ञापन


चिल्ला बॉर्डर एक ओर से बंद
नोएडा लिंक रोड के पास चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा से दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद है क्योंकि गौतमबुद्ध द्वार पर किसान आंदोलन कर रहे हैं। लोगों को सलाह है कि वह नोएडा लिंक रोड आने की बजाय दिल्ली जाने के लिए डीएनडी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

 


गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद
किसानों के प्रदर्शन के चलते एनएच 24 पर स्थित गाजीपुर बॉर्डर एक तरफ से बंद रहेगा। यहां गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाला रास्ता किसानों के बैठने की वजह से बंद है। इसलिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का निवेदन है कि एनएच-24 पर जानें से बचें और दिल्ली जाने के लिए अप्सरा बॉर्डर/भोपरा/डीएनडी का उपयोग करें।
 

Traffic Alert

The Gazipur border on on NH 24 is closed for traffic from Gaziabad to Delhi due to farmers protests . People are advised to avoid NH 24 for coming to Delhi and use Apsara/ Bhopra/DND for coming to Delhi.

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 5, 2020

टिकरी और झरोडा बॉर्डर पूरी तरह बंद
टिकरी, झरोडा बॉर्डर पूरी तरह से बंद रहेंगे। बदुसराय बॉर्डर हल्के वाहनों जैसे कार और दोपहिया वाहन के लिए खुला रहेगा।
 

Traffic Alert
Tikri, Jharoda Borders are closed for any Traffic Movement.
Badusarai Border is open only for Light Motor Vehicle like Cars and two wheelers.

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 5, 2020

मुकरबा और जीटी करना रोड से ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
मुकरबा और जीटी करनाल रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। आउटर रिंग रोड, जीटी करनाल रोड और एनएच 44 पर जाने से बचें।
 

Traffic has been diverted from Mukarba & GTK road.
Avoid Outer Ring Rd , GTK road, NH 44.

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 5, 2020

दो पहिया वाहनों के लिए खुलेगा झटीकरा बॉर्डर
झटीकरा बॉर्डर सिर्फ दो पहिया वाहन के लिए खुला है। इसके अलावा हरियाणा के धांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच 8, बिजवासन/बजघेड़ा, पालम विहार और डूंडहेड़ा बॉर्डर खुले रहेंगे।
 

Jhatikara Border is open only for two wheeler traffic
Available Open Borders to Haryana are following Borders
Dhansa, Daurala, Kapashera, Rajokri NH 8, Bijwasan/Bajghera, Palam Vihar and Dundahera Borders

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 5, 2020

सिंघु से लेकर मंगेश बॉर्डर तक रहेंगे बंद
सिंघु, लामपुर, औचंदी, पियाऊ मनियारी और मंगेश बॉर्डर आज भी बंद रहेंगे। एनएच-44 दोनों तरफ से बंद है। साफियाबाद, सबोली, एनएच-8/भोपरा/अप्सरा/पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर परेशानी से बचें।
 

Traffic Alert

Singhu, Auchandi, Lampur,Piao Maniyari, Mangesh borders are closed. NH 44 is closed on both sides. Take alternate routes via Safiabad,Saboli,NH8/Bhopra /Apsara borders /Peripheral expressway.

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 5, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed